CG News: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, चार नए उप पंजीयक कार्यालय की होगी शुरुआत
CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने तीन जिलों में चार नए उप पंजीयक कार्यालय खोलने की मंजूरी दी है। इससे रजिस्ट्री और पंजीयन सेवाएं आम नागरिकों के लिए आसान होंगी। समय, धन की बचत के साथ हाई-टेक सुविधाओं और पारदर्शी व्यवस्था का लाभ मिलेगा।
चार नए उप पंजीयक कार्यालयों को मिली मंजूरी
छत्तीसगढ़ सरकार ने रजिस्ट्री और पंजीयन सेवाओं को आम नागरिकों के लिए अधिक सुलभ बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने प्रदेश के तीन जिलों में चार नए उप पंजीयक कार्यालय (Sub-Registrar Office) खोलने की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। यह निर्णय रजिस्ट्रीकरण अधिनियम-1908 के तहत लिया गया है।
नए कार्यालय धमतरी जिले के भखारा, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के लवन (तहसील मुख्यालय), और बिलासपुर जिले के सकरी एवं राजकिशोर नगर में स्थापित किए जाएंगे।

आम नागरिकों को मिलेगी बड़ी राहत
इन नए उप पंजीयक कार्यालयों के शुरू होने से स्थानीय नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी। अब तक पंजीयन जैसे छोटे कार्यों के लिए लोगों को जिला मुख्यालयों तक जाना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती थी। नए कार्यालयों के खुलने से न केवल लोगों की यात्रा कम होगी, बल्कि जिला मुख्यालयों में पंजीयन कार्यालयों पर बढ़ता दबाव भी घटेगा। इससे पंजीयन प्रक्रिया अधिक सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनेगी।
हाई-टेक सुविधाओं से पंजीयन होगा आसान
वित्त एवं वाणिज्य कर (पंजीयन) मंत्री ओ.पी. चौधरी ने बताया कि इन नए कार्यालयों में पंजीयन विभाग के “10 क्रांतिकारी सुधार” भी लागू होंगे। इनमें घर बैठे ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग, ऑटो डीड जनरेशन, रजिस्ट्री के साथ स्वतः नामांतरण, व्हाट्सएप और डिजीलॉकर आधारित सेवाएं, कैशलेस भुगतान प्रणाली और आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन शामिल हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे सुशासन की दिशा में अहम कदम बताते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य सेवाओं को नागरिकों के दरवाजे तक पहुंचाना है, जिससे प्रशासनिक प्रक्रियाएं तेज और सरल बन सकें।
यह भी पढ़े: CG News: CM विष्णुदेव साय कोरबा और अंबिकापुर पहुंचे, राजिम विवाद पर दिया बयान
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

