CG News: छत्तीसगढ़ कांकेर मुठभेड़: माचपल्ली जंगल में महिला नक्सली रूपी रेड्डी मारी गई, सर्च ऑपरेशन जारी

CG News: छत्तीसगढ़ कांकेर मुठभेड़: माचपल्ली जंगल में महिला नक्सली रूपी रेड्डी मारी गई, सर्च ऑपरेशन जारी

CG News: छत्तीसगढ़ कांकेर मुठभेड़: माचपल्ली जंगल में महिला नक्सली रूपी रेड्डी मारी गई, सर्च ऑपरेशन जारी

CG News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के छोटेबेठिया क्षेत्र के माचपल्ली जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इस एनकाउंटर में सुरक्षा बलों ने एक वांटेड महिला नक्सली को ढेर कर दिया।

वांटेड नक्सली रूपी रेड्डी ढेर

मुठभेड़ में मारी गई महिला नक्सली की पहचान रूपी रेड्डी के रूप में हुई है, जो ACM (एरिया कमेटी मेंबर) स्तर की वांटेड नक्सली थी। वह लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर थी। मौके से एक पिस्टल भी बरामद की गई है।

कांकेर मुठभेड़ में 'रूपी' ढेर: बस्तर की आखिरी तेलुगू महिला माओवादी कमांडर का  अंत, पति भी एनकाउंटर में मारा गया था | Kanker encounter Rupi killed Husband  killed in ...

सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने तड़के 4 से 5 बजे के बीच जंगल में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इसी दौरान नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में जवानों ने मोर्चा संभालते हुए कार्रवाई की।

लगातार सरेंडर से इनकार करती रही थी

पुलिस के मुताबिक, रूपी रेड्डी को कई बार सरेंडर के लिए कहा गया था, लेकिन वह लगातार नक्सली गतिविधियों में सक्रिय रही। बस्तर क्षेत्र में बड़े कैडर के नक्सलियों के मारे जाने और सरेंडर के बाद भी वह संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रही थी।

बड़े नेटवर्क से जुड़ा मामला

बताया जा रहा है कि रूपी रेड्डी स्टेट कमेटी मेंबर (SCM) विजय रेड्डी की पत्नी थी, जो पहले एक अन्य मुठभेड़ में मारा जा चुका है। वह उत्तर बस्तर क्षेत्र में नक्सलियों को सरेंडर से रोकने में भी सक्रिय भूमिका निभा रही थी, मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। अन्य नक्सलियों की तलाश अभी भी जारी है।

नक्सलवाद पर कड़ा प्रहार

पिछले कुछ महीनों में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लगातार सरेंडर और मुठभेड़ों के बीच सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिल रही है। सरकार की ओर से भी नक्सलवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का दावा किया गया है, कांकेर की यह कार्रवाई नक्सल नेटवर्क पर सुरक्षा बलों के लगातार बढ़ते दबाव को दर्शाती है।

यह भी पढ़ें : CG News: ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ को मुख्यमंत्री साय ने बताया ऐतिहासिक पहल, महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें