CG News: छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती 2026: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 5,967 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ

CG News: छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती 2026: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 5,967 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ

CG News: छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती 2026: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 5,967 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ

CG News: छत्तीसगढ़ के हजारों युवाओं के लिए बड़ी राहत की खबर है, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटा दी है, जिससे 5,967 पदों पर भर्ती का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है, कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि, भर्ती प्रक्रिया को तेजी से पूरा कर चयनित उम्मीदवारों को जल्द जॉइनिंग दी जाए.

2500 पद खाली रहने का खतरा

भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों को एक से अधिक जिलों में आवेदन की अनुमति दी गई थी, इसी वजह से कई अभ्यर्थी 3-4 जिलों की मेरिट सूची में चयनित हो गए, इससे यह आशंका जताई गई कि, एक जगह जॉइन करने पर बाकी जिलों में सीटें खाली रह सकती हैं, अनुमान के मुताबिक करीब 2,500 पद खाली रहने की स्थिति बन सकती थी.

Chhattisgarh Constable Recruitment: Waitlist to Fill Vacancies After HC  Order

सरकार का पक्ष

सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने माना कि, कई उम्मीदवार एक से अधिक मेरिट सूची में चयनित हुए हैं, हालांकि सरकार का कहना था कि, वास्तविक स्थिति का आकलन जॉइनिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही संभव है.

हाई कोर्ट के अहम निर्देश

कोर्ट ने साफ निर्देश दिया कि, पहले सभी चयनित अभ्यर्थियों की जॉइनिंग कराई जाए, इसके बाद जो पद खाली रह जाएं, उन्हें वेटिंग लिस्ट के उम्मीदवारों से भरा जाए, साथ ही ओबीसी, एससी, एसटी सहित सभी वर्गों के आरक्षण नियमों का सख्ती से पालन करने को कहा गया है.

युवाओं को बड़ी राहत

इस फैसले से लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं को बड़ी राहत मिली है, अब उम्मीद है कि, जल्द ही पूरी प्रक्रिया पूरी होगी और हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा, हाई कोर्ट के इस फैसले ने भर्ती प्रक्रिया को नई गति दे दी है, अब सभी की नजर जॉइनिंग प्रक्रिया पर टिकी है, जो जल्द पूरी होने की उम्मीद है और इससे हजारों युवाओं के रोजगार का सपना साकार होगा.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में पेंशनरों को 3% DR की राहत, मध्यप्रदेश की मंजूरी के बाद जल्द जारी हो सकता है आदेश

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें