CG News: छत्तीसगढ़ का ‘रोजगार मॉडल’ अब झारखंड में, CM हेमंत सोरेन को सौंपी जाएगी ‘रोजगार और नियोजन’ पत्रिका
CG News: रायपुर में 19 मार्च 2026 को युवाओं के रोजगार से जुड़ी जानकारी को सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण अंतर-राज्यीय पहल देखने को मिली, झारखंड के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की टीम ने छत्तीसगढ़ संवाद का दौरा कर यहां प्रकाशित लोकप्रिय साप्ताहिक पत्रिका ‘रोजगार और नियोजन’ की कार्यप्रणाली का गहन अध्ययन किया.
युवाओं के लिए भरोसेमंद गाइड
दौरे के दौरान सहायक संपादक गीतांजली नेताम ने टीम को बताया कि यह पत्रिका कैसे युवाओं के लिए एक भरोसेमंद करियर गाइड बन चुकी है, इसमें
• सरकारी नौकरियों के विज्ञापन
• प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी
• सरकारी योजनाओं का विवरण
• विशेषज्ञों द्वारा करियर मार्गदर्शन
एक ही मंच पर उपलब्ध कराया जाता है.

झारखंड में भी लागू होगा मॉडल
झारखंड टीम के डिप्टी डायरेक्टर आनंद कुमार और अन्य अधिकारियों ने इस मॉडल की सराहना करते हुए कहा कि, वे इसे अपने राज्य में भी लागू करने की योजना बना रहे हैं, टीम इस पत्रिका की प्रतियां और फीडबैक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सौंपेगी, ताकि झारखंड के युवाओं को भी इसी तरह की संगठित और प्रमाणिक जानकारी मिल सके.
प्रतियोगी छात्रों के लिए बड़ी मदद
अधिकारियों का मानना है कि, यह पहल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकती है, यदि यह मॉडल झारखंड में लागू होता है, तो हजारों युवाओं को समय पर सही जानकारी मिलेगी, जिससे उनके करियर निर्माण को नई दिशा मिलेगी, छत्तीसगढ़ का यह ‘रोजगार मॉडल’ अब दूसरे राज्यों के लिए भी प्रेरणा बन रहा है, जो युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है.
यह भी पढ़ें : CG News: CM विष्णु देव साय ने भगवान झूलेलाल को किया नमन, सिंधी समाज को दी नववर्ष की शुभकामनाएं
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |









