CG News: मिलिट्री पाइप बैंड प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का जलवा, राष्ट्रीय स्तर पर हासिल किया तृतीय स्थान

CG News: मिलिट्री पाइप बैंड प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का जलवा, राष्ट्रीय स्तर पर हासिल किया तृतीय स्थान

CG News: मिलिट्री पाइप बैंड प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का जलवा, राष्ट्रीय स्तर पर हासिल किया तृतीय स्थान

CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में द ग्रेट इंडिया सैनिक स्कूल के छात्रों ने सौजन्य मुलाकात की, इस दौरान छात्रों ने अपनी उपलब्धि साझा की, जिस पर मुख्यमंत्री ने उनका उत्साहवर्धन किया.

प्रदेश का बढ़ा मान

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मिलिट्री पाइप बैंड प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त करने पर छात्रों को बधाई दी, उन्होंने कहा कि, इस सफलता से न केवल विद्यालय बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है.

मिलिट्री पाइप बैंड प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय स्थान:  मुख्यमंत्री साय | Third place at the national level in the Military Pipe  Band Competition: Chief Minister Sai ...

पहली बार मिली ऐतिहासिक सफलता

यह प्रतिष्ठित मिलिट्री पाइप बैंड प्रतियोगिता शिक्षा मंत्रालय भारत और रक्षा मंत्रालय भारत द्वारा आयोजित की जाती है, इसमें देशभर के सैनिक स्कूल भाग लेते हैं और प्रतियोगिता जिला स्तर से शुरू होकर राज्य, जोन और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचती है, छत्तीसगढ़ के लिए यह उपलब्धि ऐतिहासिक है, क्योंकि पहली बार द ग्रेट इंडिया सैनिक स्कूल ने इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय स्थान हासिल किया है, यह सफलता राज्य के शैक्षणिक और सैन्य प्रशिक्षण संस्थानों के लिए प्रेरणादायक मानी जा रही है.

दक्षिण जोन में कड़ी प्रतिस्पर्धा

दक्षिण जोन के अंतर्गत आयोजित इस प्रतियोगिता में केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों के सैनिक स्कूल शामिल होते हैं, इन राज्यों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद रायपुर के छात्रों ने अनुशासन और प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया.

यह भी पढ़ें : CG News: ‘चन्ड्र जी रात, सिंधिन जो मेलो’ में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय, सिंधी समाज की एकजुटता की सराहना

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें