CG News: भारत-अमेरिका ट्रेड डील से छत्तीसगढ़ के उत्पादों को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय बाजार, CM साय ने जताई खुशी
CG News: भारत और अमेरिका के बीच हुए अंतरिम व्यापार समझौते को देश की आर्थिक मजबूती की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है, इस समझौते का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, यह पहल भारत की वैश्विक आर्थिक साख को मजबूत करने के साथ छत्तीसगढ़ के उत्पादों को भी अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाएगी.
MSMEs और हस्तशिल्प को मिलेगा लाभ
मुख्यमंत्री ने बताया कि, इस समझौते से प्रदेश के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) को विशेष फायदा होगा, राज्य के प्रसिद्ध कोसा सिल्क, हथकरघा एवं हस्तशिल्प उत्पाद, वस्त्र और कृषि आधारित वस्तुएं अब अमेरिकी बाजार तक आसानी से पहुंच सकेंगी, जिससे छोटे उद्यमियों को निर्यात और निवेश के नए अवसर मिलेंगे.

वन और कृषि उत्पादों की बढ़ेगी मांग
छत्तीसगढ़ की समृद्ध वन संपदा और कृषि विविधता को भी इस समझौते से नई पहचान मिलेगी, वनोपज, हर्बल उत्पाद और कृषि आधारित वस्तुओं की वैश्विक मांग बढ़ने से किसानों और ग्रामीण आजीविका को मजबूती मिलेगी, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नया सहारा मिलेगा.
रोजगार और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा
स्थानीय उत्पादों के निर्यात में वृद्धि से प्रदेश में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, विशेष रूप से स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार मिलने से महिला सशक्तिकरण को नई गति मिलेगी.
विकसित भारत विजन में छत्तीसगढ़ की भूमिका
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, विकसित भारत @2047 के लक्ष्य को हासिल करने में छत्तीसगढ़ सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तैयार है, यह व्यापार समझौता राज्य के समावेशी और सतत आर्थिक विकास को नई ऊर्जा प्रदान करेगा और युवाओं के लिए बेहतर अवसरों का मार्ग खोलेगा.
यह भी पढ़ें : CG News: ग्रामीण विकास को नई रफ्तार: पंडरिया में 8.44 करोड़ रुपए के कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










