CG News: ‘चन्ड्र जी रात, सिंधिन जो मेलो’ में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय, सिंधी समाज की एकजुटता की सराहना
CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर के बीटीआई मैदान में छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत द्वारा आयोजित ‘चन्ड्र जी रात, सिंधिन जो मेलो – आनंद मेलो’ में भाग लिया, इस अवसर पर उन्होंने सिंधी समाज की समृद्ध संस्कृति और एकजुटता की सराहना की.
साहस और आत्मसम्मान की मिसाल
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, सिंधी समाज का इतिहास साहस, पुरुषार्थ और आत्मसम्मान का प्रतीक है, भारत विभाजन की पीड़ा को याद करते हुए उन्होंने कहा कि, कठिन परिस्थितियों के बावजूद समाज ने अपनी मेहनत और आत्मसम्मान से नई पहचान बनाई और शून्य से शिखर तक पहुंचने का उदाहरण प्रस्तुत किया.

राज्य के विकास में अहम योगदान
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि, छत्तीसगढ़ के विकास में सिंधी समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, व्यापार, उद्योग और रोजगार सृजन में समाज का योगदान राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहा है और ‘विकसित छत्तीसगढ़ 2047’ के लक्ष्य को साकार करने में सहायक होगा.
![]()
सरकार की प्रतिबद्धता और उपलब्धियां
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, नरेंद्र मोदी की गारंटी के तहत राज्य सरकार ने अधिकांश वादों को ढाई वर्षों में पूरा किया है और विकास की दिशा में लगातार कार्य जारी है, उन्होंने कहा कि इस आयोजन में दिखा उत्साह यह दर्शाता है कि सिंधी समाज अपनी जड़ों से गहराई से जुड़ा हुआ है.
आध्यात्मिक जुड़ाव और सामाजिक एकता
मुख्यमंत्री साय ने शदाणी दरबार में संतों से प्राप्त आशीर्वाद का उल्लेख करते हुए कहा कि, सिंधी समाज की एकजुटता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है, जो हर परिस्थिति में उसे आगे बढ़ाती है, मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों को चेट्रीचंड्र पर्व की अग्रिम बधाई दी, इस अवसर पर सिंधु दर्शन यात्रा का विमोचन भी किया गया, कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि और सिंधी समाज के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें : CG News: सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने की पहल, जल संरचनाओं के लिए ₹1.90 करोड़ का प्रावधान
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










