CG News: मुख्यमंत्री साय ने मीसाबंदियों से की मुलाकात, लोकतंत्र के सच्चे रक्षकों को नमन, प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की

CG News: मुख्यमंत्री साय ने मीसाबंदियों से की मुलाकात, लोकतंत्र के सच्चे रक्षकों को नमन, प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की

CG News: मुख्यमंत्री साय ने मीसाबंदियों से की मुलाकात, लोकतंत्र के सच्चे रक्षकों को नमन, प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की

CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गौरेला के मंगली बाजार क्षेत्र में आपातकाल के दौरान संघर्ष करने वाले मीसाबंदियों और उनके परिजनों से भेंट कर उनका सम्मान किया, उन्होंने मीसाबंदी कोमलचन्द जैन और शिव कुमार सोनी के निवास स्थल पर जाकर उनके साहस और त्याग को नमन किया, मुख्यमंत्री ने कहा कि, ये लोग लोकतंत्र के सच्चे रक्षक हैं जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में अपने अधिकार और मूल्यों की रक्षा की.

गौरेला में मीसाबंदियों का सम्मान, सीएम साय बोले– लोकतंत्र की रक्षा में  निभाई ऐतिहासिक भूमिका - Saahas Samachar - Online News Portal for Daily  Hindi News and Updates with weekly ...

सम्मान और सुविधाओं की जानकारी साझा की

मुख्यमंत्री साय ने मीसाबंदियों से बातचीत करते हुए राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जा रही सम्मान राशि और अन्य सुविधाओं की जानकारी दी, उन्होंने भरोसा दिलाया कि, सरकार उनके कल्याण और सम्मान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, इस अवसर पर मीसाबंदियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि, सरकार से मिल रहा सम्मान उनके संघर्ष की सच्ची पहचान है.

प्रदेश की खुशहाली और विकास की कामना

गौरेला प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री साय ने प्राचीन हनुमान मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भगवान हनुमान से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और निरंतर विकास की प्रार्थना की, मंदिर परिसर में आयोजित हवन कार्यक्रम में भी मुख्यमंत्री ने भाग लिया.

जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं से भेंट कर उनका कुशल-क्षेम जाना, उन्होंने कहा कि, प्रदेश की समृद्धि और सर्वांगीण विकास के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है, सभी वर्गों के कल्याण के लिए राज्य में जनहितकारी योजनाओं का प्रभावी रूप से क्रियान्वयन किया जा रहा है, मुख्यमंत्री साय की यह पहल लोकतंत्र के संरक्षण और प्रदेशवासियों के कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है.

यह भी पढ़ें : Jashpur News: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जशपुर में 48 जोड़ों का भव्य सामूहिक विवाह समारोह

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें