CG News: मुख्यमंत्री साय ने किया “बिरहोर जननायक” पुस्तक का विमोचन, पद्मश्री जागेश्वर यादव के जीवन को बताया प्रेरणा
CG News: रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पद्मश्री श्री जागेश्वर यादव के जीवन पर आधारित पुस्तक “बिरहोर जननायक” का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने इसे सेवा, संघर्ष और समर्पण का प्रेरक दस्तावेज बताया।
पुस्तक विमोचन कार्यक्रम
मुख्यमंत्री ने पुस्तक के लेखक डॉ. लोकेश पटेल को बधाई देते हुए इस कृति के लिए शुभकामनाएँ दीं, उन्होंने कहा कि यह पुस्तक जनजातीय विकास और समाज सेवा के क्षेत्र में किए गए कार्यों को उजागर करने का महत्वपूर्ण प्रयास है, सीएम साय ने पद्मश्री जागेश्वर यादव के जीवन को संघर्ष, सेवा और समर्पण का अद्वितीय उदाहरण बताया, उन्होंने कहा कि उनका पूरा जीवन जनजातीय समुदाय के उत्थान के लिए समर्पित रहा है।
‘बिरहोर के भाई’ के रूप में पहचान
मुख्यमंत्री ने कहा कि जशपुर जिले में उन्हें “बिरहोर के भाई” के नाम से जाना जाता है, उन्होंने बिरहोर जनजाति के विकास में उनके योगदान को समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया, “बिरहोर जननायक” पुस्तक उनके जीवन संघर्ष, सेवा और मानवीय दृष्टिकोण को विस्तार से प्रस्तुत करती है, यह कृति नई पीढ़ी को समाज के प्रति जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच अपनाने की प्रेरणा देती है।
लेखक का बयान
लेखक डॉ. लोकेश पटेल ने बताया कि यह पुस्तक बिरहोर समुदाय के विकास में जागेश्वर यादव के योगदान से प्रेरित होकर लिखी गई है, इसमें उनके जीवन संघर्ष और सामाजिक कार्यों को विस्तार से दर्शाया गया है, यह पुस्तक केवल एक जीवनी नहीं, बल्कि समाज सेवा और जनजातीय उत्थान की प्रेरणादायक कहानी है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शन का कार्य करेगी।
यह भी पढ़ें :म CG News: छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य क्षेत्र का नया अध्याय, वीसी मीट-2026 में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रखी विकास की बड़ी योजना
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
