CG News: मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों के साथ बस में की यात्रा, सुदूर गांवों को मिली सुविधा
CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नारायणपुर जिले के अपने प्रवास के दौरान कुरूसनार से लगभग 4 किमी तक ग्रामीणों के साथ बस यात्रा की, यह पहल राज्य के दूरस्थ और सीमांत जनजातीय अंचलों को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखी जा रही है, मुख्यमंत्री का स्वयं बस में सफर करना इस योजना की जन-उन्मुख सोच और विश्वसनीयता को दर्शाता है.
पूर्व माओवादी प्रभावित गांवों को राहत
मुख्यमंत्री बस सेवा के तहत नारायणपुर जिले में वर्तमान में चार बसें संचालित हो रही हैं, इनमें से तीन बसें नियद नेल्ला नार मार्गों पर नियमित सेवा दे रही हैं, यह बस सेवा उन क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा उपलब्ध करा रही है, जो पिछले एक दशक से माओवादी उग्रवाद के कारण परिवहन सुविधाओं से वंचित थे.

मुख्य मार्ग और लाभार्थी गांव
बस सेवा से जुड़े प्रमुख मार्ग और लाभार्थी गांव इस प्रकार हैं,
1. नारायणपुर-नेलंगूर मार्ग:
डूमरतराई, कुकडाझोर, आंकाबेडा, कस्तूरमेटा, मोहंदी, कोडलियार, कुत्तूल, बेडमाकोटी और नेलंगूर
2. नारायणपुर-कुतूल मार्ग:
कच्चापाल, कोडलियार, कुतूल, कुरूषनार, बासिंग, कुन्दला, कोहकामेटा और इरकभट्टी
3. नारायणपुर-गारपा मार्ग:
कुरूषनार, बासिंग, कुन्दला, सोनपुर, मसपुर और होरादी

PPP मॉडल के तहत संचालित बस सेवा
यह बस सेवा पीपीपी (PPP) मॉडल के तहत संचालित हो रही है, संचालन की जिम्मेदारी निजी बस ऑपरेटर को सौंपी गई है, जबकि शासन मार्ग निर्धारण और निगरानी कर रहा है, इस पहल का उद्देश्य सीमांत जनजातीय समुदायों को विश्वसनीय, सुरक्षित और सुलभ परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है.
कनेक्टिविटी से बढ़ेगा विकास और सामाजिक समावेशन
यह बस सेवा केवल आवागमन की सुविधा नहीं देती, बल्कि क्षेत्र में सामाजिक समावेशन को भी बढ़ावा देती है, इसके माध्यम से ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार और प्रशासनिक सेवाओं तक आसान पहुंच मिल रही है, जिससे विकास और विश्वास का नया वातावरण बन रहा है.
यह भी पढ़ें : CG News: नवा रायपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक, 50 बिंदुओं पर राज्यों व केंद्र के वरिष्ठ अधिकारियों ने की चर्चा
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |




