CG News: कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज में आग की घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताई संवेदना
CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा केयर आईसीयू में लगी आग की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है, उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुखद और चिंताजनक है, जिसमें लोगों की जान जाने से पूरे देश को पीड़ा हुई है.

पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना
मुख्यमंत्री साय ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की, उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में छत्तीसगढ़ की जनता और राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है, साथ ही उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की.
भगवान जगन्नाथ से की प्रार्थना
मुख्यमंत्री ने भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिवारों को इस दुख को सहने की शक्ति देने की कामना की, उन्होंने उम्मीद जताई कि घायलों को जल्द से जल्द बेहतर इलाज मिले और वे स्वस्थ होकर अपने परिवार के बीच लौटें.
यह भी पढ़ें : CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में भाजपा विधायक दल की बैठक, विधानसभा सत्र और अहम विधेयकों पर हुई चर्चा
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










