CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जवानों संग किया रात्रि भोज, बस्तर में शांति और सुरक्षा का संदेश

CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जवानों संग किया रात्रि भोज, बस्तर में शांति और सुरक्षा का संदेश

CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जवानों संग किया रात्रि भोज, बस्तर में शांति और सुरक्षा का संदेश

CG News: नारायणपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आईटीबीटी बटालियन परिसर में सुरक्षा बलों के जवानों और अधिकारियों से मुलाकात की, इस दौरान उन्होंने आईटीबीटी, सीआरपीएफ, कोबरा बटालियन, बीएसएफ, डीआरजी और सीएएफ के जवानों के साथ रात्रि भोज किया और उनके साहस एवं पराक्रम की सराहना की.

बस्तर में शांति और विकास का वातावरण

मुख्यमंत्री ने जवानों को भरोसा दिलाया कि, राज्य सरकार उनकी भलाई और सुविधाओं के लिए लगातार प्रयास कर रही है, उन्होंने कहा कि, बस्तर में शांति और विकास का वातावरण जवानों की अदम्य मेहनत और समर्पण की वजह से बना है.

नारायणपुर में सीएम साय ने जवानों से मिलकर बढ़ाया हौसला : सुरक्षा बलों के  साथ किया रात्रि भोज, बस्तर में शांति और विकास का दिया संदेश - Media24 News

जवानों ने साझा किए अनुभव

जवानों ने अपने अनुभव साझा किए और मुख्यमंत्री ने उनका उत्साहवर्धन किया, वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि, अब बस्तर में बम और गोलियों की आवाज की जगह स्कूलों की कक्षाओं और मांदर की थाप सुनाई दे रही है.

सम्मान और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री और मंत्रियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए, कार्यक्रम में पुलिस बैंड और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी आयोजित की गईं, जिससे कार्यक्रम का माहौल और भी उत्साहपूर्ण बना.

सुरक्षा व्यवस्था और शांति स्थापना

नक्सल गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा कैम्प स्थापित किए गए हैं और केंद्रीय व राज्य सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है, इस मौके पर वन मंत्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, बस्तर सांसद महेश कश्यप, लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष रूपसाय सलाम सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे.

वरिष्ठ अधिकारियों का सराहना संदेश

आईजी सुंदरराज पी ने बस्तर संभाग में शांति स्थापित करने में जवानों के योगदान की प्रशंसा की और कहा कि, उनकी मेहनत से ही आज बस्तर में सुरक्षा का माहौल कायम है.

यह भी पढ़ें : CG News: मुख्यमंत्री ने मावली मेला संरक्षण का दिया वचन, नक्सलवाद उन्मूलन पर भी जताया संकल्प

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें