CG News: अंबिकापुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाजपा कार्यालय की आधारशिला रखी, कहा – आज का दिन ऐतिहासिक
CG News: अंबिकापुर में माता राजमोहनी देवी भवन के पीछे भाजपा कार्यालय के लिए 90 डिसमिल जमीन आवंटित की गई है, इसमें से 20 डिसमिल पर हाईटेक कार्यालय भवन का निर्माण होगा, जबकि बाकी परिसर पार्किंग और अन्य सुविधाओं के लिए उपयोग किया जाएगा, नया कार्यालय भवन लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा.
शंखनाद और हनुमान चालीसा के बीच शिलान्यास
भूमिपूजन के दौरान पंडितों के शंखनाद और हनुमान चालीसा पाठ के बीच नए कार्यालय भवन की आधारशिला रखी गई, कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने इस अवसर को यादगार बताया और संगठन के लिए इसे महत्वपूर्ण कदम माना.
![]()
“आज का दिन ऐतिहासिक”: CM साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, आज का दिन ऐतिहासिक है, उन्होंने बताया कि, भाजपा कार्यालय पहले छोटे भवन में संचालित होता था, जहां पार्किंग की सुविधा नहीं थी और जगह भी कम थी, नया भवन बन जाने से संगठन के आयोजनों के लिए पर्याप्त जगह मिलेगी और बेहतर पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी.
धान खरीदी की समीक्षा भी की
भूमिपूजन के दौरान मुख्यमंत्री साय ने धान खरीदी पर भी टिप्पणी की, उन्होंने कहा कि, खरीदी लगभग ढाई महीने चली और इसकी समीक्षा की जा रही है, जरूरत पड़ने पर आवश्यक रियायतें दी जाएंगी.
संगठन को मिलेगा मजबूती का केंद्र
नया हाईटेक कार्यालय भवन भाजपा संगठन के लिए मजबूती और सुव्यवस्थित संचालन का केंद्र बनेगा, यह भवन पार्टी के बैठकों, प्रशिक्षण और जनसंपर्क कार्यक्रमों के लिए सुविधाजनक स्थल प्रदान करेगा, जिससे संगठन को भविष्य में और मजबूती मिलेगी.
यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में 2025-26 धान खरीदी सीजन समाप्त, महासमुंद और अंबिकापुर में रिकॉर्ड उपार्जन
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










