CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का श्रवण किया

CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का श्रवण किया

CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का श्रवण किया

CG News: रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनप्रतिनिधियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 129वीं कड़ी का श्रवण किया, इस अवसर पर सांसद संतोष पाण्डेय, विधायक प्रबोध मिंज और विधायक पुरंदर मिश्रा भी उपस्थित रहे.

स्वदेशी अपनाने पर दिया विशेष जोर

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, वर्ष के अंतिम ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में निर्मित उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने और स्वदेशी अपनाने का प्रेरक आह्वान किया, उन्होंने इसे आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनप्रतिनिधियों संग 'मन की बात' कार्यक्रम की  129वीं कड़ी का श्रवण - raigarhtopnews.com

स्वास्थ्य को लेकर प्रधानमंत्री का संदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने बिना चिकित्सकीय परामर्श के एंटीबायोटिक दवाओं के सेवन से बचने की अपील करते हुए स्वास्थ्य जागरूकता पर जोर दिया, उन्होंने कहा कि, जागरूक नागरिक ही सशक्त राष्ट्र की नींव होते हैं.

वर्ष 2025 को बताया उपलब्धियों से भरा

‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री ने वर्ष 2025 को भारत के लिए गौरवशाली और उपलब्धियों से परिपूर्ण वर्ष बताया, उन्होंने देश की सुरक्षा, खेल, विज्ञान, अंतरिक्ष अनुसंधान, पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक विरासत के क्षेत्र में मिली ऐतिहासिक सफलताओं का उल्लेख किया.

युवाओं और नवाचार की सराहना

प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों, पैरा-एथलीटों और युवाओं के नवाचारों की प्रशंसा करते हुए ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन’ जैसे मंचों की सकारात्मक भूमिका को रेखांकित किया, साथ ही मणिपुर के युवा मोइरांगथेम सेठ के सौर ऊर्जा प्रयासों का उदाहरण देते हुए ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ का उल्लेख किया.

सेवा और त्याग की भावना का आह्वान

प्रधानमंत्री मोदी ने ओडिशा की स्वतंत्रता सेनानी पार्वती गिरि के योगदान को स्मरण करते हुए समाज सेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण के मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया, कार्यक्रम के अंत में प्रधानमंत्री ने ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ के तहत स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान करते हुए देशवासियों को वर्ष 2026 के लिए शुभकामनाएं दीं, मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ‘मन की बात’ देश को एक सूत्र में पिरोने वाला कार्यक्रम है, जिसकी प्रत्येक कड़ी प्रेरणा, जागरूकता और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करती है.

यह भी पढ़ें : CG News: मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में बस्तर पंडुम 2026 की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय बैठक

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें