CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ, लोकसंस्कृति और साहसिक गतिविधियों का अनूठा अनुभव

CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ, लोकसंस्कृति और साहसिक गतिविधियों का अनूठा अनुभव

CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ, लोकसंस्कृति और साहसिक गतिविधियों का अनूठा अनुभव

CG News: छत्तीसगढ़ के शिमला और छोटा तिब्बत के नाम से मशहूर हिल स्टेशन मैनपाट में 13 से 15 फरवरी 2026 तक मैनपाट महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय महोत्सव का शुभारंभ करेंगे, कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल करेंगे, यह महोत्सव राज्य शासन के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से आयोजित किया जा रहा है.

Interview | How Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai aims to raise more funds  needed for welfare, paddy bonus - India Today

संगीत, नृत्य और लोकसंस्कृति का संगम

मैनपाट महोत्सव में लोकगीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगी
• 13 फरवरी: भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी, छत्तीसगढ़ी गायक सुनील सोनी, और ओडिशा का प्रसिद्ध छऊ नृत्य,
• 14 फरवरी: छत्तीसगढ़ की लोक गायिका अलका चंद्राकर और इंडियन आइडल फेम वैशाली रायकवार,
• 15 फरवरी: बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर, कत्थक नृत्यांगना ज्योतिश्री वैष्णव और गायक आयुष नामदेव,
साथ ही स्थानीय कलाकार और स्कूली बच्चे भी अपनी प्रस्तुति देंगे.

विकास प्रदर्शनी और एडवेंचर गतिविधियां

महोत्सव स्थल पर विभिन्न शासकीय विभागों की विकास प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसमें स्थानीय उत्पादों जैसे ताऊ और तिब्बती हस्तशिल्प प्रदर्शित होंगे,
पर्यटकों के लिए आकर्षक गतिविधियां
• बोटिंग और साहसिक खेल
• पारंपरिक दंगल
• फूड ज़ोन में सरगुजा के पारंपरिक व्यंजन

सीएम करेंगे मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ

मैनपाट के प्रमुख दर्शनीय स्थल

मैनपाट, अंबिकापुर मुख्यालय से लगभग 75 किमी दूर, समुद्र तल से 3,781 फीट ऊँचाई पर स्थित है, प्रमुख आकर्षण
• थाकपो शेडुप्लिंग मठ – बड़ा तिब्बती समुदाय
• जलजली – म्यूजिकल लैंड, हिलती जमीन
• उल्टा पानी – रहस्यमयी बहाव दिशा
• टाइगर पॉइंट, मछली पॉइंट, मेहता पॉइंट, सरभंजा जलप्रपात – प्राकृतिक दर्शनीय स्थल

मैनपाट महोत्सव का उद्देश्य

मैनपाट महोत्सव पर्यटन, संस्कृति और मनोरंजन का अनूठा संगम प्रस्तुत करेगा, यह न केवल छत्तीसगढ़ के पर्यटन को नई पहचान देगा, बल्कि लोक संस्कृति और साहसिक गतिविधियों के माध्यम से सभी उम्र के दर्शकों को समृद्ध अनुभव प्रदान करेगा.

यह भी पढ़ें : CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जीपीएम जिले की 6वीं वर्षगांठ पर स्वास्थ्य क्षेत्र को नई दिशा दी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें