CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बड़ा फैसला, कर्मचारियों का DA बढ़ाकर 58% किया

CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बड़ा फैसला, कर्मचारियों का DA बढ़ाकर 58% किया

CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बड़ा फैसला, कर्मचारियों का DA बढ़ाकर 58% किया

CG News: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि शासकीय कर्मचारी शासन-प्रशासन की रीढ़ होते हैं। उनकी ईमानदारी, कर्मठता और संवेदनशीलता से ही सरकार की योजनाएं धरातल पर उतरती हैं। राजधानी रायपुर के रोहिणीपुरम स्थित सरस्वती शिक्षा संस्थान परिसर में राज्य कर्मचारी संघ, छत्तीसगढ़ के त्रैवार्षिक अष्टम प्रदेश अधिवेशन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने यह बात कही।

महंगाई भत्ता बढ़ाकर 58 प्रतिशत करने की घोषणा

मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेश के शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ता 55 प्रतिशत से बढ़ाकर केंद्र सरकार के समान 58 प्रतिशत करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई के दौर में यह फैसला कर्मचारियों को वास्तविक राहत देगा और सरकार की कर्मचारी-हितैषी सोच को दर्शाता है।

सरकार और कर्मचारियों की साझेदारी से मजबूत सुशासन

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अधिवेशन केवल संगठनात्मक चर्चा का मंच नहीं, बल्कि सुशासन के संकल्प को और मजबूत करने का अवसर है। जब सरकार और कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते हैं, तभी विकास को गति मिलती है और शासन व्यवस्था सशक्त बनती है।

DA Hike: छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, केंद्र के समान मिलेगा  महंगाई भत्ता, CM साय ने की घोषणा | Raipur Increased Dearness Allowance  Officers and employees receive ...

पिछले दो वर्षों में कर्मचारियों के हित में बड़े फैसले

मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने स्थानांतरण नीति, पदोन्नति प्रक्रिया और कार्यस्थल संबंधी व्यवस्थाओं में सुधार कर प्रशासन को अधिक पारदर्शी और कर्मचारी-अनुकूल बनाया है। सुशासन एवं अभिसरण विभाग के गठन से जन-विश्वास आधारित शासन को मजबूती मिली है।

पेंशन और सेवानिवृत्ति लाभों पर विशेष फोकस

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पेंशन, ग्रेच्युटी और अन्य सेवानिवृत्ति लाभों का समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित किया गया है। छत्तीसगढ़ पेंशन फंड की स्थापना और पेंशन फंड विधेयक के पारित होने से कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित आधार मिला है।

तकनीक से सशक्त होता प्रशासन

ई-ऑफिस, ऑनलाइन सेवाओं और तकनीकी नवाचारों के माध्यम से कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ाई जा रही है। साथ ही प्रशिक्षण और क्षमता विकास कार्यक्रमों के जरिए कर्मचारियों को बदलते समय के अनुरूप तैयार किया जा रहा है।

नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय नक्सलवाद राज्य की बड़ी चुनौती था, लेकिन सुरक्षा बलों के साहस और पराक्रम से अब स्थिति तेजी से बदल रही है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के लिए मानवीय पुनर्वास नीति लागू की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संकल्प के अनुरूप 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद के समूल उन्मूलन का लक्ष्य तय किया गया है।

छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047 से विकास को नई दिशा

मुख्यमंत्री ने बताया कि ‘नियद नेल्ला नार’ योजना के माध्यम से सुदूर वनांचलों तक बिजली, पानी और सड़क जैसी सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के अनुरूप राज्य सरकार ने ‘छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047’ तैयार किया है।

कार्यक्रम में रहे ये प्रमुख लोग मौजूद

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री योगेश दत्त मिश्रा, राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी संघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री गौरव कुमार सोनी, महामंत्री श्री राजेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष श्री अरुण तिवारी, प्रदेश महामंत्री श्री अश्वनी चेलक सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े: CG News: छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना, महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण की मजबूत पहल

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें