CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जीपीएम जिले की 6वीं वर्षगांठ पर स्वास्थ्य क्षेत्र को नई दिशा दी

CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जीपीएम जिले की 6वीं वर्षगांठ पर स्वास्थ्य क्षेत्र को नई दिशा दी

CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जीपीएम जिले की 6वीं वर्षगांठ पर स्वास्थ्य क्षेत्र को नई दिशा दी

CG News: जीपीएम जिले की छठवीं वर्षगांठ के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिले को स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी सौगात दी, उन्होंने जिला अस्पताल के नवीन भवन का निर्माण कार्य शुरू किया, जिसका अनुमानित खर्च 18 करोड़ रुपये है और इसमें 100 बिस्तर होंगे, नए अस्पताल से नागरिकों को बेहतर, सुलभ और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं मिलने की उम्मीद है, कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक प्रणव मरपच्ची ने की.

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जीपीएम जिले की स्थापना की छठवीं वर्षगांठ  के अवसर पर जिले को स्वास्थ्य क्षेत्र की एक बड़ी सौगात दी ...

स्वस्थ समाज ही समृद्ध राज्य की नींव

मुख्यमंत्री ने कहा कि, नए अस्पताल भवन का निर्माण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देगा, उन्होंने टीबी मुक्त और बाल विवाह मुक्त पंचायतों का उदाहरण देते हुए कहा कि, जब शासन और समाज मिलकर काम करते हैं, तो बड़े सामाजिक बदलाव संभव हैं, उन्होंने भरोसा दिलाया कि, छत्तीसगढ़ को रोगमुक्त, सुरक्षित और सशक्त बनाने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है.

टीबी मुक्त और बाल विवाह मुक्त पंचायतों का सम्मान

मुख्यमंत्री ने जिले की 52 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त और 71 ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त घोषित किया, इन पंचायतों के सरपंचों को प्रशस्ति पत्र और महात्मा गांधी की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया, बाल विवाह मुक्त पंचायतों में पिछले दो वर्षों में कोई बाल विवाह का मामला सामने नहीं आया, वहीं टीबी मुक्त पंचायतों में दो–तीन वर्षों से कोई नया प्रकरण दर्ज नहीं हुआ, यह सफलता जनजागरूकता, स्वास्थ्य विभाग और पंचायतों के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है.

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जीपीएम जिले की स्थापना की छठवीं वर्षगांठ  के अवसर पर जिले को स्वास्थ्य क्षेत्र की एक बड़ी सौगात दी ...

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को हरी झंडी

मुख्यमंत्री ने फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत तीन प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, यह अभियान 10 फरवरी से 25 फरवरी तक चलेगा, जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को निःशुल्क दवा सेवन और फाइलेरिया से बचाव की जानकारी दी जाएगी.

 यह भी पढ़ें : CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ‘बस्तर ओलंपिक 2025’ बना सामाजिक परिवर्तन और शांति का प्रतीक

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें