CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गौधाम योजना का किया शुभारंभ, पशुओं के संरक्षण और संवर्धन को मिलेगा बढ़ावा

CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गौधाम योजना का किया शुभारंभ, पशुओं के संरक्षण और संवर्धन को मिलेगा बढ़ावा

CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गौधाम योजना का किया शुभारंभ, पशुओं के संरक्षण और संवर्धन को मिलेगा बढ़ावा

CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर जिले के तखतपुर विकासखंड के लाखासार गांव से गौधाम योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कांकेर के कृषि विज्ञान केंद्र में भी वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पशुपालकों और अधिकारियों ने भाग लिया।

गौसेवा के लिए महत्वपूर्ण पहल

कार्यक्रम में जिला स्तरीय समिति छत्तीसगढ़ राज्य गौसेवा आयोग के अध्यक्ष सोनसाय साहू ने कहा कि गौधाम योजना गौ-सेवा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण और कल्याणकारी पहल है। इसके माध्यम से घुमंतू पशुओं का संरक्षण और संवर्धन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गौधाम का संचालन पंजीकृत एनजीओ और स्व-सहायता समूहों के माध्यम से किया जा सकेगा और इसके लिए गांवों में उपलब्ध सर्वसुविधायुक्त गौठानों का उपयोग किया जाएगा।

CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गौधाम योजना का किया शुभारंभ, अब  प्रदेश के सभी गौधाम कहलाएंगे सुरभि गौधाम | Chief Minister Vishnudev Sai  Launched The Gaudham Scheme

सेवाभाव के साथ होगा संचालन

सोनसाय साहू ने कहा कि गौधाम का सफल संचालन करने के लिए सेवाभाव और समर्पण बहुत जरूरी है। सरकार अनुदान के माध्यम से सहयोग करेगी, लेकिन पशुओं की बेहतर सेवा तभी संभव है जब संचालन करने वाले लोग पूरी जिम्मेदारी और लगन से काम करें।

गौधाम संचालन के लिए आवेदन प्रक्रिया

पशुधन विकास विभाग के उप संचालक डॉ. सत्यम मित्रा ने बताया कि गौधाम संचालन के लिए पहले 8 अक्टूबर 2025 तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जिसमें 33 आवेदन प्राप्त हुए, लेकिन दस्तावेज अधूरे होने के कारण सभी निरस्त कर दिए गए। इसके बाद 26 फरवरी 2026 से 12 मार्च 2026 तक दोबारा आवेदन मांगे गए, जिसमें एक आवेदन प्राप्त हुआ है और वह अभी प्रक्रियाधीन है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 14 मार्च को बिलासपुर से करेंगे “गौधाम योजना” का  शुभारंभ – UJJWAL PRABHAT | CHATTISGARH

जिले में 15 गौठानों का चयन

उन्होंने बताया कि जिले में आधारभूत संरचना वाले 15 गौठानों का चयन गौधाम के रूप में किया गया है। यहां पशुओं की देखभाल के लिए चरवाहा नियुक्त किया जाएगा, जिसे प्रतिमाह 10 हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा।

पशु देखभाल के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति

गौधाम में पशुओं की देखभाल और चिकित्सा व्यवस्था के लिए गौसेवक, मैत्री या निजी कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता में से किसी एक को नियुक्त किया जाएगा। उन्हें प्रतिमाह 13 हजार रुपये मानदेय प्रदान किया जाएगा। इस कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र और पशुधन विकास विभाग के अधिकारी, पशुपालक किसान और एनजीओ के सदस्य भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : CG News: राजनांदगांव को 226 करोड़ की सौगात, CM साय ने विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें