CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुलिस विभाग के 255 करोड़ के विकास कार्यों का वर्चुअली किया लोकार्पण

CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुलिस विभाग के 255 करोड़ के विकास कार्यों का वर्चुअली किया लोकार्पण

CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुलिस विभाग के 255 करोड़ के विकास कार्यों का वर्चुअली किया लोकार्पण

CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर से वर्चुअल माध्यम से 255 करोड़ रुपये के पुलिस विकास कार्यों का लोकार्पण किया, इसमें साइबर थाने, एसडीओपी कार्यालय, चौकी भवन, ट्रांजिट हॉस्टल और आवासीय भवन शामिल हैं, मुख्यमंत्री ने कहा कि, इन सुविधाओं से पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सकारात्मक वातावरण में कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी.

कानून व्यवस्था होगी और सशक्त

मुख्यमंत्री ने बताया कि, सरकार का प्रयास है कि, पुलिस बल को बेहतर आवास और कार्यस्थल की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, इससे न केवल कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि प्रदेश की कानून व्यवस्था और सुदृढ़ होगी.

मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के 255 करोड़ रुपए की लागत के विकास कार्यों का किया  वर्चुअली लोकार्पण | RamRaj

8 नए साइबर थानों की शुरुआत

उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, प्रदेश में साइबर अपराधों पर नियंत्रण के लिए साइबर थानों का विस्तार किया जा रहा है, आज जशपुर, रायगढ़, राजनांदगांव सहित कुल 8 नए साइबर थानों का शुभारंभ किया गया, वर्तमान में प्रदेश के 5 जिलों में साइबर थाने पहले से संचालित हैं.

थाना भवन, आवास और कैंपस का लोकार्पण

गृह मंत्री ने बताया कि, इसके साथ ही भारत वाहिनी के कैंपस, नए थाना भवन, पुलिस चौकियां, सेंट्रल आर्म्स स्टोर, ट्रांजिट हॉस्टल और पुलिस आवासीय भवनों का भी लोकार्पण किया गया, सभी निर्माण कार्य 255 करोड़ रुपये की लागत से पूरे किए गए हैं, इस अवसर पर मुख्य सचिव विकास शील, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, मंत्रीगण, विधायक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ पुलिस को रजत जयंती पदक, साहस और बलिदान की अमिट पहचान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया विमोचन

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें