CG News: हनुमान जयंती पर रायपुर में 5 दिवसीय भव्य रामकथा, CM साय और राज्यपाल होंगे शामिल
CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हनुमान जयंती के अवसर पर रामकथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है, राम जानकी मंदिर, नर्मदा कुंड स्थित निर्वाणी अखाड़ा में 5 दिवसीय इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।

CM साय होंगे शामिल
इस आयोजन के लिए राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को आमंत्रित किया गया है, मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति भी दे दी है, कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश यात्रा से होगी, जिसमें मातृशक्ति नगर भ्रमण करेगी, यह यात्रा पूरे आयोजन को धार्मिक और उत्साहपूर्ण माहौल प्रदान करेगी।
महाआरती बनेगी मुख्य आकर्षण
मंदिर के महंत सुरेंद्र दास के अनुसार, हनुमान जयंती के दिन नर्मदा कुंड में भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा, जो इस कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण होगा, हर दिन रामकथा के बाद श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी की व्यवस्था भी रहेगी।

जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी
धर्म स्तंभ काउंसिल के अनुसार, इस आयोजन में मुख्यमंत्री, मंत्रिमंडल के सदस्य, निगम-मंडल के पदाधिकारी और कई जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है, हनुमान जयंती पर आयोजित यह भव्य रामकथा रायपुर में धार्मिक आस्था, संस्कृति और भक्ति का बड़ा केंद्र बनने जा रही है, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें : CG News: कांकेर में 5 सशस्त्र नक्सलियों का आत्मसमर्पण, पुनर्वास नीति का असर दिखा
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |





