CG News: CM साय ने वर्ष 2026 को ‘महतारी गौरव वर्ष’ घोषित किया, नारी सशक्तिकरण को मिलेगी गति
CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को ऑडियो संदेश के माध्यम से नववर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं, उन्होंने सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की,
2026 को ‘महतारी गौरव वर्ष’ घोषित
मुख्यमंत्री साय ने घोषणा की कि, वर्ष 2026 को छत्तीसगढ़ सरकार “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाएगी, यह वर्ष मातृशक्ति के सम्मान, स्वाभिमान और सर्वांगीण सशक्तिकरण को समर्पित रहेगा.
छत्तीसगढ़ी संस्कृति में महतारी का सर्वोच्च स्थान
मुख्यमंत्री ने बताया कि, छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपराओं में “महतारी” का स्थान सर्वोपरि है, नारी शक्ति त्याग, संस्कार, परिश्रम और नेतृत्व की प्रतीक है, महतारी गौरव वर्ष महिलाओं के योगदान को समाज के हर क्षेत्र में नई पहचान दिलाने का अवसर देगा.
विकास यात्रा में मातृशक्ति की अहम भूमिका
मुख्यमंत्री ने कहा कि, पिछले दो वर्षों में छत्तीसगढ़ ने नक्सल उन्मूलन, औद्योगिक विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है, इस विकास यात्रा में मातृशक्ति की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है.

महिला सशक्तिकरण को नई गति
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि, महतारी गौरव वर्ष के माध्यम से महिलाएँ आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में और अधिक सशक्त होकर आगे बढ़ेंगी, मातृशक्ति के सहयोग से राज्य की विकास यात्रा और तेज़ व मजबूत होगी.
प्रदेशवासियों से अपील
मुख्यमंत्री ने अपील की कि, सभी नारी सम्मान, नारी सुरक्षा और नारी सशक्तिकरण को अपने व्यवहार और जीवन का मूल मंत्र बनाएं, समाज की प्रगति तभी संभव है जब महिलाएँ सुरक्षित, सम्मानित और सशक्त हों.
समावेशी विकास का प्रतीक बनेगा वर्ष 2026
मुख्यमंत्री ने कहा कि, वर्ष 2026 नारी सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता और समावेशी विकास का प्रतीक बनेगा, यह नए छत्तीसगढ़ और विकसित भारत के निर्माण का साझा संकल्प है, उन्होंने प्रदेशवासियों को शांति, उन्नति और खुशहाली की मंगलकामनाएँ दीं.
यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ की विकास रफ्तार को मिली नई गति, प्रगति प्लेटफॉर्म ने बढ़ाया असर
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










