CG News: सीएम साय ने लालपुर को दी विकास की सौगातें, कहा – सत्य और समानता से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़

CG News: सीएम साय ने लालपुर को दी विकास की सौगातें, कहा - सत्य और समानता से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़

CG News: सीएम साय ने लालपुर को दी विकास की सौगातें, कहा – सत्य और समानता से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़

CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुंगेली जिले के लालपुर में आयोजित गुरु घासीदास जयंती एवं तीन दिवसीय मेला कार्यक्रम में शामिल हुए, कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने बाबा गुरु घासीदास मंदिर एवं जैतखाम में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना के साथ की.

सत्य, समानता और मानवता का संदेश

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, बाबा गुरु घासीदास द्वारा बताए गए सत्य, समानता और मानवता के मार्ग पर चलकर ही छत्तीसगढ़ को एक विकसित राज्य बनाया जा सकता है, उन्होंने कहा कि, राज्य सरकार महापुरुषों के आदर्शों के अनुरूप समतामूलक और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रही है.

लालपुर को मिली बड़ी विकास घोषणाएं

मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर लालपुर में नवीन महाविद्यालय की स्थापना की घोषणा की, साथ ही मेला एवं कार्यक्रम आयोजन के लिए दी जाने वाली राशि को 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 15 लाख रुपये करने, कार्यक्रम स्थल पर भव्य प्रवेश द्वार निर्माण हेतु 25 लाख रुपये तथा मुंगेली स्थित सतनाम भवन के जीर्णोद्धार के लिए 25 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की.

लालपुर में गुरु घासीदास जयंती समारोह: सीएम साय ने की विकास कार्यों की बड़ी  घोषणाएं - Bholuchand News | Latest News | Breaking News

किसानों और महिलाओं के हित में ऐतिहासिक कदम

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, सरकार प्रत्येक पात्र किसान से धान खरीदी के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, बीते दो वर्षों में धान के रकबे और किसानों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, साथ ही प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ दिया जा रहा है, मुख्यमंत्री ने कहा कि, सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अधिकांश गारंटियों को पूरा किया गया है, उन्होंने बताया कि, प्रदेश में अब तक 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं.

रोजगार, उद्योग और पारदर्शिता पर जोर

सीएम साय ने बताया कि, राज्य में नई औद्योगिक नीति लागू की गई है, जिससे हर वर्ग के युवक-युवतियों को उद्यमिता के अवसर मिल रहे हैं, पीएसी चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जा रही है, जिससे युवाओं में विश्वास बढ़ा है, इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने सतनाम आचार संहिता एवं जागरूकता कैलेंडर का भी विमोचन किया, जिसका उद्देश्य समाज में नैतिक मूल्यों और जागरूकता को बढ़ावा देना है.

जनप्रतिनिधियों ने जताया सरकार पर भरोसा

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अनुसूचित जाति प्राधिकरण के बजट को 50 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 75 करोड़ रुपये किए जाने की जानकारी दी, कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य में सर्व समाज का समावेशी विकास हो रहा है, कार्यक्रम में खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, विधायक डोमन लाल कोरसेवाड़ा, पूर्व विधायक सनम जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में सतनामी समाज के अनुयायी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें : MP News: भोपाल में दर्दनाक घटना, व्हाट्सएप स्टेटस के बाद डैम में कूदा युवक

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें