CG News: सीएम साय ने किया ‘GSTSaar’ ऐप का विमोचन, जीएसटी जानकारी अब एक ही प्लेटफॉर्म पर

CG News: सीएम साय ने किया ‘GSTSaar’ ऐप का विमोचन, जीएसटी जानकारी अब एक ही प्लेटफॉर्म पर

CG News: सीएम साय ने किया ‘GSTSaar’ ऐप का विमोचन, जीएसटी जानकारी अब एक ही प्लेटफॉर्म पर

CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अत्याधुनिक मोबाइल ऐप ‘GSTSaar’ का विमोचन किया, इस ऐप का उद्देश्य जीएसटी से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को एक ही मंच पर उपलब्ध कराना है.

छत्तीसगढ़ में विकसित ऐप

‘GSTSaar’ ऐप पूरी तरह छत्तीसगढ़ में विकसित किया गया है, इसे मध्य भारत की प्रसिद्ध लॉ फर्म सारस्वत एसोसिएट्स के अधिवक्ताओं ने तैयार किया है, जिसकी परिकल्पना टेक अधिवक्ता विवेक सारस्वत ने की.

CG CM Launches GSTSaar App for Legal Info | AI Chatbot

AI और स्मार्ट फीचर्स

इस ऐप में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित चैटबॉट, रेट फाइंडर, HSN कोड सर्च और जीएसटी कैलेंडर जैसी सुविधाएं दी गई हैं, व्यापारी, चार्टर्ड अकाउंटेंट और आम नागरिक अपने सवालों के त्वरित और सटीक जवाब आसानी से पा सकते हैं.

हिंदी-अंग्रेजी में आसान जानकारी

ऐप में जीएसटी कानून हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है, जिससे उपयोगकर्ताओं को समझने में आसानी होती है, इसके अलावा इसमें ई-बुक्स, विशेषज्ञ लेख और ताज़ा अपडेट भी मिलते हैं, इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि, यह पूरी तरह निःशुल्क है, जिससे हर वर्ग के लोग इसका लाभ उठा सकते हैं.

तकनीकी टीम का योगदान

ऐप के विकास में अधिवक्ता अभय तिवारी, बिना सिंग गौतम और प्रियांश शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा, वहीं तकनीकी विकास रायपुर की कंपनी श्लोक आईटी सॉल्यूशन द्वारा किया गया.

यह भी पढ़ें : CG News: डिप्टी CM विजय शर्मा ने दंतेवाड़ा पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण, युवाओं को मिला आत्मनिर्भर बनने का संदेश

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें