CG News: ‘सिंधीयत जो मेलो’ में शामिल हुए CM साय, बोले – सिंधी समाज की एकजुटता देश के लिए प्रेरणा
CG News: राजधानी रायपुर में पूज्य छत्तीसगढ़ी सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित “सिंधीयत जो मेलो” में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए, इस अवसर पर उन्होंने सिंधी समाज की एकजुटता, संघर्षशीलता और उद्यमशीलता की सराहना करते हुए कहा कि, इस समाज ने कठिन परिस्थितियों में भी अपने परिश्रम और विश्वास के बल पर नई पहचान बनाई है.
देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान
मुख्यमंत्री ने कहा कि, देश के विभाजन के समय सिंधी समाज के कई परिवारों को अपने घर-बार और संपत्ति छोड़नी पड़ी थी, इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और अपने व्यापारिक कौशल तथा मेहनत से देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दिया.
![]()
सांस्कृतिक आयोजनों से बढ़ती है सामाजिक एकता
मुख्यमंत्री ने कहा कि “सिंधीयत जो मेलो” जैसे आयोजन समाज को एकजुट करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं, इससे नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, परंपराओं और मूल्यों को समझने और उनसे जुड़ने का अवसर मिलता है, कार्यक्रम में युवाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखकर उन्होंने खुशी जताई.
विकास योजनाओं का उल्लेख
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है, उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के तहत कई महत्वपूर्ण योजनाओं को लागू किया गया है, जिससे प्रदेश के विकास को नई दिशा मिल रही है.
गौधाम योजना से मिलेगा गौवंश संरक्षण
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में शुरू की गई गौधाम योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके तहत गौवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए हरे चारे, चिकित्सा सुविधा, दवाइयों और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी.
चेट्रीचंड्र पर्व की दी शुभकामनाएँ
कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों को चेट्रीचंड्र पर्व की अग्रिम शुभकामनाएँ दीं और समाज द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टॉलों का अवलोकन कर उनकी सराहना की, इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप सहित कई जनप्रतिनिधि और सिंधी समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें : CG News: बिजली बिल भुगतान योजना के नाम पर फर्जी लिंक से बचें, पावर कंपनी की उपभोक्ताओं से अपील
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |









