CG News: भिलाई में 14वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता, सीएम साय होंगे शामिल
CG News: अखिल भारतीय पुलिस कंट्रोल बोर्ड, नई दिल्ली और छत्तीसगढ़ पुलिस के तत्वावधान में 14वीं अखिल भारतीय तीरंदाजी प्रतियोगिता (पुरुष-महिला) का आयोजन 23 फरवरी से 27 फरवरी तक भिलाई में किया जा रहा है, इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय सुरक्षा बलों की कुल 29 टीमें भाग ले रही हैं, लगभग 450 टीम मैनेजर, कोच और खिलाड़ी इसमें शामिल होंगे.

तीन प्रमुख इवेंट और मेडल्स की होड़
प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी और कोच भी हिस्सा लेंगे, आर्चरी के तीन प्रमुख इवेंट – इंडियन राउंड, रिकर्व और कंपाउंड – छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल भिलाई की प्रथम वाहिनी के खेल परिसर में आयोजित किए जाएंगे, कुल 180 मेडल्स के लिए मुकाबला होगा, जिसमें छत्तीसगढ़ पुलिस के 12 खिलाड़ी भी प्रतिस्पर्धा करेंगे.
स्वागत और आवास की विशेष व्यवस्था
छत्तीसगढ़ पुलिस ने सभी टीम मैनेजर, कोच और खिलाड़ियों का पारंपरिक गमछा और गुलदस्ता देकर स्वागत किया, प्रतिभागियों के लिए आवास और भोजन की सुविधा प्रथम वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल परिसर में सुनिश्चित की गई है.
राज्यवार प्रतिभागियों की भागीदारी
प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों और केंद्रीय बलों के खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं, प्रमुख टीमों में राजस्थान (22 खिलाड़ी), उत्तर प्रदेश (31 खिलाड़ी), जम्मू-कश्मीर (13 खिलाड़ी), पंजाब (8 खिलाड़ी), ITBP (25 खिलाड़ी) और SSB (17 खिलाड़ी) शामिल हैं.
उद्घाटन और समापन समारोह
23 फरवरी को गृह मंत्री विजय शर्मा प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे, जबकि 27 फरवरी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समापन समारोह में शामिल होंगे, आयोजन को सफल बनाने के लिए पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर द्वारा विभिन्न समितियाँ गठित की गई हैं और वरिष्ठ अधिकारी लगातार समीक्षा एवं निगरानी कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें : CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल, सुकमा के युवाओं को नई दिशा
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










