CG News: बजट 2026-27 पर CM साय का बड़ा बयान, कहा – छत्तीसगढ़ को मिलेगा सीधा लाभ

CG News: बजट 2026-27 पर CM साय का बड़ा बयान, कहा - छत्तीसगढ़ को मिलेगा सीधा लाभ

CG News: बजट 2026-27 पर CM साय का बड़ा बयान, कहा – छत्तीसगढ़ को मिलेगा सीधा लाभ

CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय बजट 2026-27 को भारत के विकसित और आत्मनिर्भर भविष्य की ओर बढ़ता हुआ ऐतिहासिक दस्तावेज बताया है, उन्होंने कहा कि, कर्तव्य भवन में प्रस्तुत यह पहला बजट है, जिसमें देश के समग्र विकास और प्रत्येक नागरिक के कल्याण को केंद्र में रखा गया है.

सबका साथ, सबका विकास की भावना को बल

मुख्यमंत्री ने कहा कि, बजट में आर्थिक विकास, रोजगार सृजन और जनता की अपेक्षाओं को प्राथमिकता दी गई है, ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना को सशक्त करते हुए यह बजट सभी वर्गों के उत्थान की नींव रखता है.

CG News: बजट 2026 पर CM साय का बड़ा बयान,

गरीब, किसान और मध्यम वर्ग को सीधा फायदा

सीएम साय ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट गरीब, किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग और श्रमिक वर्ग के लिए मील का पत्थर साबित होगा, उन्होंने विश्वास जताया कि, छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों को इससे दीर्घकालिक और प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा.

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती

बजट में किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले किए गए हैं, एआई और आधुनिक तकनीकों से कृषि उत्पादकता बढ़ाने, पशुपालन और डेयरी उद्योग को प्रोत्साहित करने की योजना बनाई गई है, महात्मा गांधी ग्राम स्वराज पहल से ग्रामीण रोजगार को बढ़ावा मिलेगा.

युवाओं के लिए रोजगार और स्टार्टअप अवसर

मुख्यमंत्री ने कहा कि, बजट में युवाओं के लिए रोजगार सृजन पर विशेष ध्यान दिया गया है, स्टार्टअप, एमएसएमई, मैन्युफैक्चरिंग और पर्यटन क्षेत्रों में नए अवसर तैयार होंगे, पर्यटन विकास से स्थानीय युवाओं को अपने क्षेत्र में ही रोजगार मिलने की संभावनाएं बढ़ेंगी.

CG News: बजट 2026 पर CM साय का बड़ा बयान,

स्वास्थ्य क्षेत्र में ऐतिहासिक निवेश

स्वास्थ्य क्षेत्र को लेकर मुख्यमंत्री ने बजट को ऐतिहासिक करार दिया, बायोफार्मा सेक्टर के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिससे गंभीर बीमारियों की दवाएं सस्ती होंगी, जिला अस्पतालों के उन्नयन, हर जिले में इमरजेंसी और ट्रॉमा सेंटर तथा मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार का भी प्रावधान किया गया है.

महिला सशक्तिकरण को मिलेगा नया आयाम

लखपति दीदी योजना के विस्तार से महिलाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़ा जाएगा, इसके साथ ही हर जिले में बालिकाओं के लिए छात्रावास निर्माण की घोषणा से बेटियों को शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे.

इन्फ्रास्ट्रक्चर, उद्योग और खेल को बढ़ावा

बजट में 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, 20 नए जलमार्ग, बड़े टेक्सटाइल पार्क और खनिज कॉरिडोर की घोषणा की गई है, सेमीकंडक्टर मिशन में 40 हजार करोड़ रुपये के निवेश से औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन को नई गति मिलेगी.

कर सुधार से आम जनता को राहत

मुख्यमंत्री ने कहा कि, बजट में आयकर प्रक्रिया को सरल बनाया गया है, दवाइयों, कपड़ों, जूतों, मोबाइल, ईवी बैटरी, सोलर उपकरण और बायोगैस-सीएनजी जैसी रोजमर्रा की वस्तुओं के सस्ते होने से आम जनता को सीधी राहत मिलेगी.

समावेशी विकास की मजबूत नींव

अंत में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, केंद्रीय बजट 2026-27 ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास’ की भावना को और मजबूत करता है, उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को इस जनकल्याणकारी बजट के लिए धन्यवाद दिया.

यह भी पढ़ें : CG News: दुर्ग जिले में MSP पर धान खरीदी, सीएम साय ने अंतरित की 1000 करोड़ से अधिक की राशि

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें