CG News: बजट 2026 पर CM साय का बड़ा बयान, बोले – विकसित भारत की नींव रखने वाला ऐतिहासिक केंद्रीय बजट

CG News: बजट 2026 पर CM साय का बड़ा बयान, बोले - विकसित भारत की नींव रखने वाला ऐतिहासिक केंद्रीय बजट

CG News: बजट 2026 पर CM साय का बड़ा बयान, बोले – विकसित भारत की नींव रखने वाला ऐतिहासिक केंद्रीय बजट

CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय बजट 2026-27 पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे भारत के उज्ज्वल और विकसित भविष्य की दिशा में एक ऐतिहासिक दस्तावेज बताया, उन्होंने कहा कि, कर्तव्य भवन में प्रस्तुत यह पहला बजट देश के समग्र विकास और हर नागरिक के कल्याण को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है, जिसमें आर्थिक विकास, रोजगार सृजन और जन अपेक्षाओं की पूर्ति पर विशेष जोर है.

गरीब, किसान और मध्यम वर्ग को राहत

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट गरीबों, किसानों, युवाओं, महिलाओं, श्रमिकों और मध्यम वर्ग के उत्थान के लिए मील का पत्थर साबित होगा, उन्होंने विश्वास जताया कि, छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों को इससे सीधा और व्यापक लाभ मिलेगा.

Budget 2026: सूर्यदेव जैसा कल्याणकारी होगा बजट या आम आदमी की उम्मीदों पर  लगेगा ग्रहण, पहली बार रविवार को पेश होगा बजट

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती

बजट में किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने के लिए आधुनिक तकनीक और AI आधारित कृषि को बढ़ावा दिया गया है, साथ ही पशुपालन और डेयरी उद्योग को प्रोत्साहन तथा ग्राम स्वराज पहल के माध्यम से स्थानीय उद्योग और हस्तशिल्प को नई ताकत मिलेगी.

युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर

मुख्यमंत्री ने कहा कि, स्टार्टअप, MSME, मैन्युफैक्चरिंग और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे, पर्यटन विकास से स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़ेगा और युवाओं को अपने ही राज्य में काम करने के बेहतर मौके मिलेंगे.

स्वास्थ्य क्षेत्र में ऐतिहासिक सुधार

स्वास्थ्य क्षेत्र को लेकर बजट को ऐतिहासिक बताते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, बायोफार्मा सेक्टर में बड़े निवेश से गंभीर बीमारियों की दवाएं सस्ती होंगी, जिला अस्पतालों के उन्नयन, ट्रॉमा सेंटर, मानसिक स्वास्थ्य और आयुष को बढ़ावा देने से स्वास्थ्य सेवाएं और सशक्त होंगी.

'छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी तीव्र गति…', बजट को लेकर बोले सीएम साय | CM  Vishnu Deo Sai on Chhattisgarh Budget 2025

महिला सशक्तिकरण को नई गति

लखपति दीदी योजना के विस्तार से महिलाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़ा जाएगा, साथ ही हर जिले में बालिकाओं के लिए छात्रावास निर्माण से शिक्षा के क्षेत्र में महिलाओं को नई सुविधाएं मिलेंगी.

उद्योग, शिक्षा और खेल पर फोकस

बजट में हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, जलमार्ग, टेक्सटाइल पार्क और सेमीकंडक्टर मिशन जैसे बड़े प्रावधान किए गए हैं, शिक्षा और खेल के क्षेत्र में सुधारों से बच्चों और युवाओं को बेहतर अवसर प्राप्त होंगे.

कर सुधार और आम जनता को राहत

आयकर प्रक्रिया को सरल बनाते हुए आम जनता को राहत दी गई है, दवाइयां, कपड़े, जूते, मोबाइल, ईवी बैटरी और सोलर उत्पाद जैसी रोजमर्रा की कई वस्तुएं सस्ती होंगी, जिससे लोगों की जेब पर सीधा सकारात्मक असर पड़ेगा.

यह भी पढ़ें : CG News: मुख्यमंत्री ने किया गढ़बेंगाल घोटुल का अवलोकन, बस्तर संस्कृति को दी सराहना

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें