CG News: CM विष्णु देव साय ने भगवान झूलेलाल को किया नमन, सिंधी समाज को दी नववर्ष की शुभकामनाएं
CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिंधी समाज के आराध्य देव भगवान झूलेलाल की जयंती चेट्रीचंड (चैतीचांद) के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं, उन्होंने इस पर्व को सिंधी समाज के सांस्कृतिक गौरव और नववर्ष के प्रतीक के रूप में विशेष महत्व का बताया.
शांति, एकता और जल संरक्षण का संदेश
मुख्यमंत्री साय ने अपने संदेश में कहा कि भगवान झूलेलाल केवल आस्था के प्रतीक नहीं हैं, बल्कि वे समरसता, सहिष्णुता और जल संरक्षण के संदेशवाहक भी हैं, उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य करती हैं, उन्होंने कहा कि, चैतीचांद का पर्व सामाजिक एकजुटता और भाईचारे को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है.
सुख-समृद्धि की कामना
मुख्यमंत्री ने इस शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख, शांति और समृद्धि की कामना की, उन्होंने विश्वास जताया कि, ऐसे सांस्कृतिक पर्व समाज में आपसी सद्भाव और साझा विरासत को और मजबूत करते हैं, यह पर्व न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकता का संदेश भी देता है.
यह भी पढ़ें : CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल, 22 मार्च को ‘बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026’ का भव्य आयोजन
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










