CG News: CM विष्णु देव साय ने ‘इनोवेशन महाकुंभ 1.0’ का पोस्टर किया लॉन्च, बस्तर के युवाओं को मिलेगा नया मंच

CG News: CM विष्णु देव साय ने ‘इनोवेशन महाकुंभ 1.0’ का पोस्टर किया लॉन्च, बस्तर के युवाओं को मिलेगा नया मंच

CG News: CM विष्णु देव साय ने ‘इनोवेशन महाकुंभ 1.0’ का पोस्टर किया लॉन्च, बस्तर के युवाओं को मिलेगा नया मंच

CG News: राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने “इनोवेशन महाकुंभ 1.0” के पोस्टर का विमोचन किया, इस अवसर पर मनोज श्रीवास्तव और जगदीश पटेल भी उपस्थित रहे.

युवाओं के लिए नवाचार का मंच

“इनोवेशन महाकुंभ 1.0” का आयोजन 4 और 5 मई को किया जाएगा, इसका उद्देश्य बस्तर के युवाओं में नवाचार, उद्यमिता और तकनीक आधारित स्वरोजगार को बढ़ावा देना है, यह आयोजन युवाओं को नए आइडिया, स्टार्टअप और तकनीकी नवाचार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने का अवसर देगा और क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा.

Chhattisgarh Cabinet Meeting; Vishnu Deo Sai | Bill Budget 2024

कई संस्थानों की भागीदारी

इस कार्यक्रम का आयोजन शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर और स्वावलंबी भारत अभियान के संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा, इसके साथ ही पीएम ऊषा, इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल, NIT रायपुर, IIM रायपुर, IIT भिलाई और छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की सहभागिता भी रहेगी.

रोजगार और स्टार्टअप को बढ़ावा

यह आयोजन बस्तर में उद्यमिता और स्टार्टअप संस्कृति को नई दिशा देने वाला साबित हो सकता है, इससे युवाओं को तकनीक आधारित विकास के साथ आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा.

यह भी पढ़ें : CG News: भिलाई में महिला सहकारिता सम्मेलन: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने महंगाई, कानून और योजनाओं पर रखी सरकार की बात

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें