CG News: लोकतंत्र सेनानी महावीर प्रसाद जैन को CM विष्णु देव साय ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

CG News: लोकतंत्र सेनानी महावीर प्रसाद जैन को CM विष्णु देव साय ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

CG News: लोकतंत्र सेनानी महावीर प्रसाद जैन को CM विष्णु देव साय ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुरनगर पहुंचकर वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं लोकतंत्र सेनानी स्वर्गीय महावीर प्रसाद जैन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की, मुख्यमंत्री ने उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं, इस दौरान उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकतंत्र सेनानी स्वर्गीय महावीर प्रसाद जैन को दी  श्रद्धांजलि…. – CG live

लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित जीवन

श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय महावीर प्रसाद जैन के जीवन को याद करते हुए कहा कि, उनका संपूर्ण जीवन समाज सेवा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए समर्पित रहा, उन्होंने कहा कि, ऐसे व्यक्तित्व समाज के लिए प्रेरणा स्रोत होते हैं और उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों को भी मार्गदर्शन देता रहेगा, मुख्यमंत्री ने उनके निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया.

जनप्रतिनिधियों ने भी दी श्रद्धांजलि

इस अवसर पर विधायक गोमती साय, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव और नगर पालिका उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे, सभी ने स्वर्गीय जैन के सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए.

यह भी पढ़ें : Jashpur News: CM विष्णु देव साय ने मनाया ‘सरहुल’, साल वृक्ष की पूजा कर मांगी प्रदेश की खुशहाली

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें