CG News: नवरात्रि पर रुद्र महायज्ञ में शामिल हुए CM विष्णु देव साय, प्रदेश की समृद्धि के लिए की प्रार्थना
CG News: चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कबीरधाम जिले के जुनवानी स्थित नर्मदा धाम पहुंचे, यहां आयोजित पंचकुंडीय रुद्र महायज्ञ और शिव महापुराण कथा में उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की.
प्रदेश की खुशहाली की कामना
मुख्यमंत्री ने इस दौरान प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की, उन्होंने कहा कि, ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकता का संचार करते हैं, अपने संबोधन में उन्होंने साहू समाज की एकजुटता और सामाजिक योगदान की प्रशंसा की, उन्होंने कहा कि, यह समाज हमेशा से राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है.

छत्तीसगढ़ की धार्मिक पहचान
मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ को संतों और महापुरुषों की तपोभूमि बताते हुए भगवान श्रीराम के वनवास और माता शबरी से जुड़ी आस्था का उल्लेख किया, उन्होंने कहा कि, प्रदेश की धार्मिक विरासत बेहद समृद्ध है, उन्होंने राज्य सरकार की “रामलला दर्शन योजना” और “तीर्थ दर्शन योजना” का जिक्र करते हुए बताया कि, इन योजनाओं के माध्यम से हजारों श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर मिल रहा है.
कानून और सामाजिक संतुलन पर बात
मुख्यमंत्री ने कहा कि, राज्य सरकार सामाजिक संतुलन बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और इसी दिशा में आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि समाज में सद्भाव बना रहे, कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, विधायक भावना बोहरा सहित कई जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने यज्ञ में भाग लेकर प्रदेश की खुशहाली की कामना की.
यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में ‘बाल मैत्री’ पहल: आंगनबाड़ी से स्कूल तक बच्चों के सफर को बना रही सहज और आत्मविश्वासी
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










