CG News: CM विष्णुदेव साय कोरबा और अंबिकापुर पहुंचे, राजिम विवाद पर दिया बयान

CG News: CM विष्णुदेव साय कोरबा और अंबिकापुर पहुंचे, राजिम विवाद पर दिया बयान

CG News: CM विष्णुदेव साय कोरबा और अंबिकापुर पहुंचे, राजिम विवाद पर दिया बयान

CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कोरबा और अंबिकापुर के दौरे पर रवाना हुए, इस दौरान दोनों शहरों में भारतीय जनता पार्टी के नए कार्यालयों का भूमिपूजन किया गया, मुख्यमंत्री ने कहा कि, यह कार्यक्रम पार्टी संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम है और इससे संगठनात्मक कार्यों को गति मिलेगी.

राजिम विवाद पर CM साय का स्पष्ट बयान

राजिम में दो संप्रदायों के बीच हुए विवाद पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, यह मामला उनके संज्ञान में है, उन्होंने बताया कि, पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि, सरकार कानून-व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सतर्क है और किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

महादेव सट्टा ऐप मामले में सरकार का कड़ा रुख

महादेव सट्टा ऐप प्रकरण पर मुख्यमंत्री ने कड़ा रुख अपनाया, उन्होंने कहा कि, यदि इस मामले में कोई शासकीय कर्मचारी भी संलिप्त पाया गया, तो उसके खिलाफ बिना भेदभाव के कार्रवाई की जाएगी, सरकार भ्रष्टाचार और अवैध गतिविधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है.

कांग्रेस प्रशिक्षण कार्यक्रम पर BJP का रुख

कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान और प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर चर्चा पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने कहा कि यह कांग्रेस का आंतरिक मामला है और इसकी जिम्मेदारी कांग्रेस अध्यक्ष की है। भाजपा अन्य दलों के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी नहीं करती है।

BJP संगठनात्मक काम एक सप्ताह में पूरा

भाजपा संगठन की तैयारियों के बारे में जानकारी देते हुए किरण देव सिंह ने कहा कि, पार्टी की प्रदेश स्तरीय टीम का गठन पूरा हो चुका है और जिला स्तर पर भी संगठन तैयार है, उन्होंने बताया कि, भाजपा की रीति-नीति के अनुसार संगठनात्मक कार्य तेजी से चल रहे हैं और एक सप्ताह के भीतर सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे.

यह भी पढ़ें : CG News: बजट 2026-27: केंद्र सरकार ने टियर-2 और टियर-3 शहरों को दी प्राथमिकता

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें