CG News: सीएम विष्णुदेव साय ने विश्व रेडियो दिवस पर प्रदेश में रेडियो कवरेज बढ़ाने की बड़ी घोषणा की

CG News: सीएम विष्णुदेव साय ने विश्व रेडियो दिवस पर प्रदेश में रेडियो कवरेज बढ़ाने की बड़ी घोषणा की

CG News: सीएम विष्णुदेव साय ने विश्व रेडियो दिवस पर प्रदेश में रेडियो कवरेज बढ़ाने की बड़ी घोषणा की

CG News: राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, उन्होंने कहा कि, सूचना क्रांति और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के दौर में भी रेडियो अपनी विश्वसनीयता और व्यापक पहुंच के कारण आज भी मजबूत माध्यम बना हुआ है.

अंबिकापुर और सरायपाली में नए ट्रांसमीटर

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि, प्रदेश में रेडियो कवरेज बढ़ाने के लिए अंबिकापुर और सरायपाली में नए ट्रांसमीटर लगाए जाएंगे, इससे दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रसारण की पहुंच और बेहतर होगी.

विश्व रेडियो दिवस : मुख्यमंत्री साय बोले– 'रेडियो और AI' से संचार में आएगी  नई क्रांति

आकाशवाणी की विश्वसनीय पहचान

मुख्यमंत्री ने बताया कि, आकाशवाणी देश का सबसे भरोसेमंद संचार माध्यम है, छत्तीसगढ़ में छह स्टेशन संचालित हैं और रायपुर से विविध भारती सेवा का प्रसारण हो रहा है, उन्होंने यह भी बताया कि, प्रधानमंत्री मन की बात के लिए रेडियो को माध्यम चुनते हैं, जो इसकी ताकत और प्रभाव का प्रमाण है.

‘रेडियो और एआई’ पर विशेष जोर

इस वर्ष का विषय ‘रेडियो और एआई’ रखा गया, मुख्यमंत्री ने कहा कि, एआई की मदद से कंटेंट को सटीक, तेज और प्रभावी बनाया जा सकता है, इससे मौसम पूर्वानुमान, कृषि सलाह, स्वास्थ्य और आपातकालीन सूचनाएं तेजी से लोगों तक पहुंच सकेंगी, नवा रायपुर में देश का पहला एआई डेटा सेंटर पार्क भी स्थापित किया जा रहा है, जो डिजिटल भविष्य की दिशा में बड़ा कदम है.

CMO Chhattisgarh | आज विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु  देव साय ने आकाशवाणी तथा यूनेस्को के तत्वाधान में आयोजित 'विश्व रेडियो ...

स्थानीय भाषाओं में प्रसारण से मजबूत जुड़ाव

आकाशवाणी रायपुर छत्तीसगढ़ी, गोंडी और हल्बी भाषाओं में प्रसारण कर रहा है, जिससे आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों में रेडियो के साथ जुड़ाव मजबूत हुआ है, यूनेस्को के क्षेत्रीय सलाहकार हज़्ज़ाज़ मा’अली ने भी रेडियो को दुनिया का सबसे विश्वसनीय माध्यम बताया और एआई के साथ इसके उज्ज्वल भविष्य की तारीफ की.

रेडियो और एआई से सशक्त जनसेवा

कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे, अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि, रेडियो की विश्वसनीयता और एआई की गति मिलकर जनसेवा को और सशक्त बनाएंगी.

यह भी पढ़ें : CG News: जगदलपुर–किरंदुल रेललाइन दोहरीकरण में तेजी, जीएम ने किया कार्य का निरीक्षण

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें