CG News: पापा राव के सरेंडर पर CM विष्णुदेव साय का बड़ा बयान, बोले – नक्सलवाद खत्म होने की कगार पर

CG News: पापा राव के सरेंडर पर CM विष्णुदेव साय का बड़ा बयान, बोले - नक्सलवाद खत्म होने की कगार पर

CG News: पापा राव के सरेंडर पर CM विष्णुदेव साय का बड़ा बयान, बोले – नक्सलवाद खत्म होने की कगार पर

CG News: बस्तर में नक्सलवाद के अंत को लेकर हलचल तेज हो गई है, टॉप नक्सली कमांडर पापा राव के संभावित सरेंडर की खबरों के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा बयान सामने आया है, उन्होंने संकेत दिए हैं कि, राज्य में नक्सलवाद अब अंतिम दौर में पहुंच चुका है.

CM साय का बड़ा बयान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, नरेंद्र मोदी और अमित शाह के दृढ़ संकल्प के चलते देशभर में नक्सलवाद के खिलाफ अभियान तेज हुआ है, उन्होंने बताया कि, 31 मार्च 2026 की तय समयसीमा अब बेहद करीब है और बड़े नक्सली नेताओं का सरेंडर इस अभियान की सफलता को दर्शाता है.

आज जशपुर और बिलासपुर दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,विभिन्न..

नक्सल नेटवर्क का बड़ा चेहरा

सूत्रों के अनुसार, लंबे समय से फरार पापा राव के साथ बातचीत के बाद सरेंडर की स्थिति बनी है, पुलिस की एक विशेष टीम इंद्रावती नेशनल पार्क क्षेत्र में रवाना हो चुकी है, जानकारी है कि, वह अपने 17 साथियों के साथ हथियारों सहित आत्मसमर्पण कर सकता है और जल्द ही जगदलपुर में सरेंडर करेगा, करीब 25 लाख रुपये का इनामी पापा राव वेस्ट बस्तर डिवीजन का अहम सदस्य रहा है, उस पर कई बड़े हमलों की साजिश रचने का आरोप है, जिसमें कुटरू-बेदरे रोड IED ब्लास्ट भी शामिल है, जिसमें कई जवान शहीद हुए थे.

PLGA में अहम भूमिका

पापा राव पीएलजीए (People’s Liberation Guerrilla Army) का एक प्रमुख चेहरा रहा है, संगठन के ऑपरेशनल और रणनीतिक फैसलों में उसकी सीधी भागीदारी रही है, उसका पारिवारिक नेटवर्क भी संगठन से जुड़ा रहा है.

क्या खत्म होगा नक्सलवाद?

यदि पापा राव सरेंडर करता है, तो इसे बस्तर में नक्सलवाद के खिलाफ सबसे बड़ी सफलता माना जाएगा, पहले ही कई बड़े नक्सली मारे जा चुके हैं या आत्मसमर्पण कर चुके हैं, ऐसे में यह घटना नक्सल संगठन की रीढ़ तोड़ सकती है.

यह भी पढ़ें : CG News: बस्तर में 908 शिक्षकों और प्रधान पाठकों की पदोन्नति, जल्द शुरू होगी पोस्टिंग प्रक्रिया

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें