CG News: CM साय और उपमुख्यमंत्री शर्मा की सौहार्दपूर्ण मुलाकात, नक्सलवाद पर ऐतिहासिक विजय
CG News: छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के समाप्ति की ऐतिहासिक सफलता के अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके निवास कार्यालय, नवा रायपुर में सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने सीएम को पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया और बड़ी उपलब्धि पर बधाई दी।
CM साय का संदेश
मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ अब विकास, विश्वास और समृद्धि के नए युग की ओर अग्रसर होगा। उन्होंने बताया कि वर्षों तक नक्सलवाद प्रदेश की प्रगति में सबसे बड़ी बाधा रहा और बस्तर अंचल लंबे समय तक लाल आतंक के साये में रहा, मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि नक्सलमुक्त वातावरण में अब छत्तीसगढ़ तेज़ गति से विकास के नए सोपान गढ़ेगा और देश के अग्रणी राज्यों में अपनी सशक्त पहचान स्थापित करेगा।

विकास की मुख्यधारा में बदलाव
सीएम साय ने कहा कि अब परिस्थितियां तेजी से बदल रही हैं और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास की मुख्यधारा मजबूत हो रही है। बस्तर सहित पूरे प्रदेश में शांति, सुरक्षा और विकास का नया वातावरण बन रहा है, जिससे आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव दिखाई दे रहे हैं।

केंद्र सरकार के योगदान का श्रेय
मुख्यमंत्री ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दृढ़ संकल्प, स्पष्ट नीति और प्रभावी रणनीति को दिया। उनके नेतृत्व में भयमुक्त और सुरक्षित छत्तीसगढ़ का सपना आज साकार हो रहा है।
वीर जवानों को श्रद्धांजलि
सीएम साय ने नक्सलवाद के खिलाफ अभियान में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सुरक्षा बलों के अदम्य साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता उनके अथक प्रयासों का परिणाम है।
यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ ने नक्सलवाद पर पाई निर्णायक जीत, सीएम साय ने नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
