CG News: जशपुर में शुरू हुई डिजिटल डोर सेवा, QR कोड से होगी पेमेंट
CG News: छत्तीसगढ़ के जशपुर में अब नागरिकों को टैक्स जमा करने के लिए नगर पालिका के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। डिजिटल डोर सुविधा के तहत घर-घर QR कोड के जरिए टैक्स भुगतान की नई व्यवस्था शुरू की गई है।
CM साय ने किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर नगर पालिका में डिजिटल डोर सुविधा का शुभारंभ किया। यह पहल एचडीएफसी बैंक द्वारा विकसित की गई है, जिससे नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी।

घर-घर मिलेगा QR कोड
नगर पालिका द्वारा प्रत्येक घर के लिए अलग-अलग QR कोड उपलब्ध कराए जाएंगे। ये QR कोड घर-घर चस्पा किए जाएंगे, ताकि लोग आसानी से अपने मोबाइल से स्कैन कर टैक्स भुगतान कर सकें, QR कोड स्कैन करने पर संबंधित संपत्ति की पूरी जानकारी मोबाइल स्क्रीन पर दिखाई देगी। इसमें मकान मालिक का नाम, मकान नंबर, मोबाइल नंबर, कुल कर राशि और बकाया राशि जैसी सभी जरूरी जानकारियां शामिल होंगी।
आसान होगा टैक्स भुगतान प्रोसेस
नागरिक DDN नंबर, मोबाइल नंबर या प्रॉपर्टी आईडी के जरिए भुगतान प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। पेमेंट के लिए डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग जैसे कई विकल्प उपलब्ध हैं, और तुरंत डिजिटल रसीद भी मिल जाएगी।
पारदर्शिता और सुविधा में इजाफा
इस प्रणाली से कर संग्रहण में पारदर्शिता बढ़ेगी और नागरिकों को सुविधा मिलेगी। नगर पालिका की कार्यप्रणाली भी अधिक प्रभावी बनेगी। अब नागरिकों को लाइन में लगने या दफ्तर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
4600 से अधिक संपत्तियां जुड़ीं सिस्टम से
यह प्रॉपर्टी टैक्स इंफॉर्मेशन सिस्टम एक आधुनिक ICT आधारित प्लेटफॉर्म है। वर्तमान में लगभग 4600 घरों को इस सिस्टम से जोड़ा गया है, जिनमें आवासीय, व्यावसायिक और औद्योगिक संपत्तियां शामिल हैं।
यह भी पढ़ें : CG News: बिलासपुर एयरपोर्ट से शुरू हुई नाइट फ्लाइट, CM विष्णुदेव साय ने किया लोकार्पण
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
