CG News: राजनांदगांव में 1 अप्रैल से डिजिटल भुगतान प्रणाली लागू, ट्रेजरी रेफरेंस नंबर से होंगे सभी चालान

CG News: राजनांदगांव में 1 अप्रैल से डिजिटल भुगतान प्रणाली लागू, ट्रेजरी रेफरेंस नंबर से होंगे सभी चालान

CG News: राजनांदगांव में 1 अप्रैल से डिजिटल भुगतान प्रणाली लागू, ट्रेजरी रेफरेंस नंबर से होंगे सभी चालान

CG News: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में 1 अप्रैल 2026 से कागजी चालान पूरी तरह बंद कर दिए जाएंगे, अब सभी सरकारी भुगतान ऑनलाइन ई-चालान के माध्यम से ही किए जाएंगे, नई व्यवस्था के तहत ओटीसी (OTC) सुविधा लागू की गई है, जिससे सभी विभागों के चालान अब ऑनलाइन जमा होंगे.

बिना नंबर नहीं होगा भुगतान

ई-चालान पोर्टल पर विवरण भरने के बाद ट्रेजरी रेफरेंस नंबर जनरेट होगा, जिसके बिना बैंक में चालान स्वीकार नहीं किया जाएगा, नई डिजिटल प्रणाली से भुगतान प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बनेगी और एमआईएस के जरिए जानकारी सीधे कोषालय तक पहुंचेगी.

अब नहीं लगेगी लंबी लाइन: 1 अप्रैल से सिर्फ ऑनलाइन ई-चालान, बैंक में होगा  आसान भुगतान - Media24 News

कभी भी निकाल सकेंगे चालान

ई-चालान पोर्टल पर ‘सर्च प्लान’ विकल्प से पुराने चालानों का रिकॉर्ड आसानी से खोजा और प्रिंट किया जा सकेगा, ऑनलाइन प्रणाली से डेटा एंट्री की दोहराव प्रक्रिया खत्म होगी, जिससे गलतियों की संभावना लगभग शून्य हो जाएगी.

अधिकारियों को दिए गए निर्देश

जिला प्रशासन ने सभी अधिकारियों को नई व्यवस्था के बारे में कर्मचारियों और आम जनता को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं, डिजिटल चालान प्रणाली से राजनांदगांव में भुगतान प्रक्रिया तेज, सुरक्षित और पारदर्शी बनेगी, जिससे प्रशासनिक कार्यों में भी सुधार आएगा.

यह भी पढ़ें : CG News: पीएम श्री स्कूल योजना से बस्तर में शिक्षा की नई क्रांति, छात्रों ने अनुभव से सीखा विज्ञान और संस्कृति

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें