CG News: संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम 2026: सुकमा के कलाकारों को नाट्य विधा में प्रथम पुरस्कार

CG News: संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम 2026: सुकमा के कलाकारों को नाट्य विधा में प्रथम पुरस्कार

CG News: संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम 2026: सुकमा के कलाकारों को नाट्य विधा में प्रथम पुरस्कार

CG News: जगदलपुर के लालबाग मैदान में आयोजित बस्तर पंडुम 2026 का समापन समारोह शानदार ढंग से हुआ, इस आयोजन में सुकमा जिले के जनजातीय नाट्य दल ने अपनी अद्भुत प्रस्तुति से दर्शकों और निर्णायकों का दिल जीत लिया, मुड़िया जनजाति पर आधारित इस नाट्य नाटक के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कलाकारों को स्मृति चिन्ह और 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया.

कला और संस्कृति का संरक्षण

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में यह कार्यक्रम बस्तर की पारंपरिक नृत्य, गीत, शिल्प, खानपान और स्थानीय साहित्य को संजोने के उद्देश्य से आयोजित किया गया, प्रशासन की इस पहल से विलुप्त होती विधाओं को नई ऊर्जा मिली है और स्थानीय जनजातीय समूहों को अपने हुनर को बड़े मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर मिला.

बस्तर की लोक-संस्कृति का भव्य उत्सव…'बस्तर पंडुम 2026' 06 फरवरी तक रायपुर  :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दिशा निर्देश पर छत्तीसगढ़ के जनजातीय ...

सुकमा के कलाकारों की शानदार प्रस्तुति

सुकमा जिले के 69 कलाकारों ने 12 विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा दिखाई, नाट्य विधा में प्रथम पुरस्कार कोंटा विकासखंड के पारला गट्टा गांव के 13 सदस्यीय मुड़िया जनजाति दल (9 पुरुष, 4 महिलाएं) को मिला, उन्होंने ताड़ के पत्ते, मयूर पंख, तीर-धनुष और मछली पकड़ने के जाल का कलात्मक प्रयोग कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.

जिले का गौरव बढ़ाने वाले कलाकार

कोंटा विकासखंड के कलाकार लेकम लक्का, प्रकाश सोड़ी, विनोद सोड़ी और जोगा सुदाम ने अपनी प्रतिभा से सुकमा जिले का नाम रोशन किया, इस उपलब्धि में नोडल अधिकारी मनीराम मरकाम और पी श्रीनिवास राव का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिन्होंने कलाकारों को संभाग स्तर तक पहुँचाने और प्रोत्साहित करने में अहम भूमिका निभाई.

यह भी पढ़ें : CG News: केंद्रीय गृह मंत्रीअमित शाह ने बस्तर पंडुम 2026 में बच्चों की प्रस्तुति पर बढ़ाया उत्साह

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें