CG News: रायपुर–नवा रायपुर में दौड़ेंगी ई-बसें, 40 इलेक्ट्रिक बसों को मिली मंजूरी
CG News: नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण (एनआरडीए) ने रायपुर से नवा रायपुर रूट पर 40 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए डीवी प्रोजेक्ट लिमिटेड को टेंडर जारी किया है, कंपनी को 73.80 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से यह जिम्मेदारी सौंपी गई है, वर्क ऑर्डर मिलने के बाद 6 महीने के भीतर बसों का संचालन शुरू किया जाएगा.

दीर्घकालीन व्यवस्था के तहत चलेगी ई-बस सेवा
ई-बस संचालन के लिए एनआरडीए द्वारा 10 वर्षों की अवधि का टेंडर जारी किया गया है, इससे शहर में स्थायी और भरोसेमंद पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है, एनआरडीए द्वारा चीचा क्षेत्र में ई-बसों के लिए डिपो का निर्माण किया जा रहा है, यहां बसों की पार्किंग, चार्जिंग स्टेशन और मेंटेनेंस की पूरी सुविधा उपलब्ध होगी, चार्जिंग प्वाइंट का निर्माण संचालन करने वाली कंपनी द्वारा किया जाएगा.
प्रदूषण घटेगा, ईंधन खर्च में होगी बचत
अधिकारियों के अनुसार, इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से रायपुर–नवा रायपुर क्षेत्र में वायु प्रदूषण में कमी आएगी, डीजल और सीएनजी बसों की तुलना में ई-बसें अधिक पर्यावरण-अनुकूल हैं और ईंधन पर होने वाला खर्च भी कम होगा.

यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाएं
नई इलेक्ट्रिक बसों में सीसीटीवी कैमरे, जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम और डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएंगे, इससे यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ बसों की लाइव मॉनिटरिंग भी संभव होगी, रायपुर–नवा रायपुर रूट पर वर्तमान में अधिकतम किराया 45 रुपये है, ई-बसों के शुरू होने के बाद किराया बढ़ाने की संभावना नहीं है, साथ ही, डीजल बसों को धीरे-धीरे सेवा से हटाया जाएगा.
6 महीने में शुरू होगी ई-बस सेवा
एनआरडीए के सीईओ चंदन कुमार ने बताया कि, टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और आगामी 6 महीनों के भीतर ई-बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा, इससे यात्रियों को सुरक्षित, आधुनिक और पर्यावरण-मित्र परिवहन सुविधा मिलेगी.
यह भी पढ़ें : Jashpur News: बाल विवाह के खिलाफ बड़ा अभियान, CM साय ने दिखाई ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ को हरी झंडी
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










