CG News: राजनांदगांव में 108 संजीवनी एम्बुलेंस सेवा का विस्तार, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया आयाम

CG News: राजनांदगांव में 108 संजीवनी एम्बुलेंस सेवा का विस्तार, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया आयाम

CG News: राजनांदगांव में 108 संजीवनी एम्बुलेंस सेवा का विस्तार, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया आयाम

CG News: छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव जिले में 10 नई 108 संजीवनी एक्सप्रेस एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 3 और एम्बुलेंस की स्वीकृति के साथ अब जिले में कुल 13 नई एम्बुलेंस सेवाएं उपलब्ध हैं।

आज राजनांदगांव में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और दूरस्थ क्षेत्रों तक आपात  चिकित्सा सहायता पहुँचाने के उद्देश्य से 13 नवीन “108 संजीवनी ...

आधुनिक तकनीक से लैस वाहन

इन एम्बुलेंस में बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) और एडवांस लाइफ सपोर्ट (ALS) सुविधाएं हैं। GPS, मोबाइल डेटा टर्मिनल और लोकेशन-बेस्ड सिस्टम से लैस ये वाहन शहरी क्षेत्रों में 15 मिनट के भीतर आपातकालीन प्रतिक्रिया देने में सक्षम होंगे।

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार

डॉ. रमन सिंह ने कहा कि इन एम्बुलेंस के जुड़ने से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बेहतर होगी। जीवनरक्षक उपकरण जैसे बीपी मॉनिटर, पल्स ऑक्सीमीटर, ऑक्सीजन और नेबुलाइजर के साथ-साथ लाइव लोकेशन और रिस्पॉन्स टाइम की निगरानी की सुविधा उपलब्ध होगी।

Rajnandgaon Gets 13 Sanjivani Express Ambulances | Dr. Raman Singh Launch

नक्सलवाद पर भी दिया बयान

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि छत्तीसगढ़ नक्सलवाद की छाया से बाहर निकलकर शांति की ओर बढ़ रहा है। इस बदलाव का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को दिया।

लोगों को मिला लाभ

2011 में शुरू हुई इस योजना के तहत अब तक राजनांदगांव जिले में 1 लाख से अधिक लोगों को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल चुकी है, जिसमें हजारों महिलाओं को प्रसूति सेवाएं भी शामिल हैं। सांसद संतोष पांडेय और महापौर मधुसूदन यादव सहित कई जनप्रतिनिधियों ने इस पहल का स्वागत किया।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में नए वित्तीय वर्ष के साथ पेट्रोल-डीजल पर वैट में कटौती, आम और उद्योगों को लाभ

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें