CG News: FAM ट्रिप से छत्तीसगढ़ टूरिज्म को नई उड़ान, बस्तर–जशपुर–मैनपाट बने आकर्षण के केंद्र
CG News: छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड द्वारा आयोजित FAM ट्रिप के तहत देशभर से आए टूर ऑपरेटरों और ट्रैवल एजेंट्स ने राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया, इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, जनजातीय संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहर को करीब से देखा और सराहा.
चित्रकोट जलप्रपात का अद्भुत अनुभव
प्रतिनिधियों को चित्रकोट जलप्रपात का भ्रमण कराया गया, जिसे भारत का ‘नियाग्रा’ भी कहा जाता है, यहां उन्होंने प्राकृतिक सौंदर्य के साथ बोटिंग का रोमांचक अनुभव लिया और प्राचीन शिव मंदिर में दर्शन कर आध्यात्मिक अनुभूति भी प्राप्त की.

बस्तर की लोक संस्कृति से साक्षात्कार
बस्तर में प्रतिनिधियों को स्थानीय हाट-बाजारों में ले जाया गया, जहां उन्होंने पारंपरिक सांस्कृतिक गतिविधियों और जनजातीय जीवनशैली को करीब से समझा, यह अनुभव बस्तर की अनूठी पहचान को दर्शाता है, यात्रा के दौरान बारसूर में स्थित बत्तीसा मंदिर और भगवान गणेश की प्राचीन मूर्तियों का अवलोकन कराया गया, इन स्थलों ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को उजागर किया.

पर्यटन विकास पर चर्चा
प्रतिनिधिमंडल ने बस्तर संभाग के प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर पर्यटन सुविधाओं, सुरक्षा और विकास को लेकर चर्चा की, अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि, क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं.
मैनपाट और जशपुर की प्राकृतिक छटा
प्रतिनिधियों को मैनपाट और जशपुर के पर्यटन स्थलों का भी भ्रमण कराया गया, उन्होंने करमा एथेनिक रिजॉर्ट, सैला रिसोर्ट, कुनकुरी गिरजाघर, राजपुरी जलप्रपात और महुआ होमस्टे का दौरा कर इको-टूरिज्म और ग्रामीण पर्यटन की संभावनाओं को करीब से देखा.

13 से 18 मार्च तक आयोजन
यह FAM ट्रिप 13 से 18 मार्च तक आयोजित की जा रही है, जिसमें लगभग 28 टूर ऑपरेटर शामिल हैं, इन्हें दो समूहों में विभाजित कर राज्य के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कराया जा रहा है, ताकि वे अपने-अपने क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ को एक प्रमुख पर्यटन गंतव्य के रूप में बढ़ावा दे सकें, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड राज्य के पर्यटन को नई पहचान दिलाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है, इस ट्रिप का समापन रायपुर में होगा, जहां पर्यटन संभावनाओं पर विस्तृत प्रस्तुति दी जाएगी.
यह भी पढ़ें : CG News: अनुसूचित जाति विकास के लिए ₹12,970 करोड़ का बजट पारित, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने गिनाईं प्राथमिकताएं
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










