CG News: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपए का बजट, ‘संकल्प’ थीम के साथ विकास का रोडमैप
CG News: छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। बजट में किसानों को ब्याज मुक्त कर्ज देने और 18 वर्ष की होने पर बालिकाओं को डेढ़ लाख रुपए देने की घोषणा की गई है।

उद्योग और रोजगार को मिलेगी नई रफ्तार
प्रदेश में 23 नए उद्योग खोले जाएंगे और पांच शहरों के एयरपोर्ट पर शोरूम स्थापित किए जाएंगे। युवा और स्टार्टअप्स के लिए निवेश प्रोत्साहन योजनाएं लाई जाएंगी, रायपुर में 200 बिस्तर वाला अस्पताल और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी में जिला अस्पताल खोला जाएगा। कर्मचारियों के लिए कैशलेस उपचार योजना के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा गया है। स्कूल शिक्षा विभाग को सबसे ज्यादा 22 हजार करोड़ रुपए का बजट मिला है।
इंफ्रास्ट्रक्चर और ग्रामीण विकास
बस्तर के अंदरूनी इलाकों में बस सेवा शुरू की जाएगी। अबूझमाड़-जगरगुंडा में दो एजुकेशन सिटी बसाई जाएंगी। मुख्यमंत्री राजधानी विकास योजना के तहत राजधानी को मेट्रो सिटी की तरह विकसित करने की तैयारी है। ग्रामीण विकास के लिए ‘जी राम जी योजना’ के तहत ग्राम पंचायतों के विकास के लिए बड़ी राशि का प्रावधान किया जाएगा।

खेल, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों को मिलेगी नई पहचान
छोटे और मंझोले शहरों में खेल मैदान और रिंग रोड निर्माण पर जोर दिया जाएगा। शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में उनकी प्रतिमा के लिए लगभग 1 करोड़ 86 लाख रुपए का प्रस्तावित बजट रखा गया है।
टेक्नोलॉजी और डिजिटल गवर्नेंस पर जोर
बजट में प्रशासनिक सुधार, डिजिटल गवर्नेंस और टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल को बढ़ावा देने पर फोकस किया गया है। सरकारी योजनाओं की मॉनिटरिंग, ऑनलाइन सेवाओं का विस्तार और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं।
पर्यावरण और वन संरक्षण
वनों के संरक्षण के लिए 930 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। साथ ही ई-वाहनों (EV) के लिए सब्सिडी का प्रावधान भी किया गया है, छत्तीसगढ़ का यह बजट युवा, किसान, महिला और रोजगार को केंद्र में रखते हुए इंफ्रास्ट्रक्चर, इंडस्ट्रियल ग्रोथ और सामाजिक सुरक्षा के बीच संतुलन साधने की कोशिश है।
यह भी पढ़ें : CG News: बस्तर में नक्सल महासचिव देवजी का आत्मसमर्पण, नक्सलवाद पर बड़ा झटका
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |









