CG News: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण, 6.31 लाख करोड़ GSDP का अनुमान
CG News: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत किया, सर्वेक्षण के अनुसार वर्ष 2025-26 में राज्य का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) 11.57% बढ़ने का अनुमान है, इसके साथ ही GSDP 6.31 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचने की संभावना जताई गई है.

क्षेत्रवार विकास दर का अनुमान
आर्थिक सर्वेक्षण में विभिन्न क्षेत्रों की संभावित वृद्धि दर भी साझा की गई,
• कृषि क्षेत्र: 12.53%
• उद्योग क्षेत्र: 10.26%
• सेवा क्षेत्र: 13.15%
• स्थिर भावों पर कुल वृद्धि: 8.11%
वित्त मंत्री ने वर्ष 2024-25 की वृद्धि दर का भी उल्लेख किया, जिसमें कृषि 11.76%, उद्योग 9.91% और सेवा क्षेत्र 10.08% दर्ज किया गया था.
प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि का अनुमान
वित्त मंत्री ने बताया कि, राज्य की प्रति व्यक्ति आय 2025-26 में 1,79,244 रुपए होने का अनुमान है, उन्होंने कहा कि, यह वृद्धि सरकारी योजनाओं के सकारात्मक प्रभाव का परिणाम है, वर्ष 2024-25 में प्रति व्यक्ति आय में 10.07% की वृद्धि दर्ज की गई थी.
यह भी पढ़ें : CG News: BBM डिवीजन के 15 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण की जताई इच्छा, गृहमंत्री विजय शर्मा ने दिया आश्वासन
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










