CG News: रायपुर के आबकारी भवन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला
CG News: रायपुर के लाभाण्डी स्थित आबकारी भवन में 07 फरवरी 2026 की शाम लगभग 8:30 बजे आग लगने की घटना सामने आई, यह आग छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कारपोरेशन लिमिटेड के कार्यालय के तृतीय तल के एक कक्ष में बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण भड़की.
कार्यालय के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जले
आग की वजह से कार्यालय में रखे कंप्यूटर, प्रिंटर और यूपीएस जलकर क्षतिग्रस्त हो गए, प्रारंभिक अवलोकन में यह स्पष्ट हुआ कि, किसी अन्य कक्ष या सामग्री को कोई नुकसान नहीं हुआ.

महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित
अधिकारियों ने बताया कि, सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज और फाइलें लोहे की अलमारियों में सुरक्षित रखी गई थीं, जिससे कोई भी दस्तावेज प्रभावित नहीं हुआ, स्टाफ की तत्परता से आग फैलने से पहले ही नियंत्रित कर दी गई, जिससे किसी प्रकार की जनहानि या बड़े नुकसान की स्थिति नहीं बनी.
गार्ड की सतर्कता से टला बड़ा हादसा
रात्रि ड्यूटी पर तैनात गार्ड ने तृतीय तल के कक्ष से जलने जैसी गंध महसूस की और तुरंत अन्य स्टाफ को सूचना दी, स्टाफ ने भवन में उपलब्ध अग्निरोधक उपकरण का उपयोग कर आग पर काबू पाया.
उच्च अधिकारियों ने किया निरीक्षण
घटना की सूचना मिलते ही उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का अवलोकन किया, 08 फरवरी 2026 की सुबह पुनः निरीक्षण करने पर पुष्टि हुई कि, किसी भी आवश्यक दस्तावेज को कोई नुकसान नहीं हुआ, प्रशासन ने स्थिति को पूरी तरह सामान्य बताया.
यह भी पढ़ें : CG News: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने रायपुर में किया केंद्रीय बजट पर प्रेसवार्ता
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










