CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण की पहली बैठक संपन्न
CG News: छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण की पहली बैठक दुर्ग जिला मुख्यालय स्थित लोक निर्माण विभाग के सभाकक्ष में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में संपन्न हुई, बैठक में प्राधिकरण के अंतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं, बजट उपयोग और नवीन परियोजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई.
पिछड़ा वर्ग के उत्थान पर केंद्रित बैठक
बैठक का मुख्य उद्देश्य अन्य पिछड़ा वर्ग समुदाय के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक विकास की प्रगति का आकलन करना और आगामी विकास रणनीति को दिशा देना रहा, मुख्यमंत्री ने कहा कि, योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचना चाहिए.

विकास कार्यों में समयबद्धता पर जोर
मुख्यमंत्री साय ने निर्देश दिए कि, स्वीकृत बजट का समय पर और पूर्ण उपयोग सुनिश्चित किया जाए, उन्होंने जिला कलेक्टरों को आदेश दिए कि, अप्रारंभ और प्रगतिरत निर्माण कार्यों को दो माह की समय-सीमा में पूर्ण किया जाए, ताकि योजनाओं का लाभ शीघ्र जनता तक पहुंचे.
अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्रों को मिले प्राथमिकता
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि अन्य पिछड़ा वर्ग बहुल क्षेत्रों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए, बैठक में वित्तीय वर्ष 2020-21 से 2024-25 तक स्वीकृत निर्माण एवं विकास कार्यों की जिलेवार समीक्षा की गई.

शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की योजना
प्राधिकरण के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया गया, इसमें शैक्षणिक सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण, छात्रावासों का विकास, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार और आवश्यक नागरिक सुविधाओं का निर्माण शामिल है.
जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही व्यापक सहभागिता
बैठक में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर सहित विधायकगण और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.
समग्र विकास की दिशा में प्राधिकरण की भूमिका
मुख्यमंत्री साय ने स्पष्ट किया कि, प्राधिकरण की भूमिका केवल निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक कल्याण और समग्र ग्रामीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा, बैठक में जनप्रतिनिधियों के सुझावों को शामिल कर भविष्य की विकास रणनीति तय की गई.
यह भी पढ़ें : CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बस्तर का कायाकल्प, पर्यटन और संस्कृति बने विकास की नई पहचान
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










