CG News: 17 मार्च से रायपुर–रीवा के बीच उड़ान सेवा शुरू, यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा
CG News: छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है, राजधानी रायपुर से मध्यप्रदेश के रीवा के लिए पहली बार हवाई सेवा शुरू की जा रही है, एलायंस एयर की यह फ्लाइट सेवा 17 मार्च 2026 से शुरू होगी, जिससे दोनों शहरों के बीच यात्रा और भी आसान हो जाएगी.
भोपाल और इंदौर के बाद रीवा तीसरा शहर
इस नई उड़ान के साथ अब छत्तीसगढ़ के यात्रियों को मध्यप्रदेश के भोपाल और इंदौर के बाद रीवा के लिए भी सीधी हवाई यात्रा की सुविधा मिलेगी, इससे व्यापार, शिक्षा और पर्यटन के लिए यात्रा करना और भी सुविधाजनक हो जाएगा.

फ्लाइट किराया और बुकिंग शुरू
नई उड़ान के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो चुकी है, शुरुआती किराया रायपुर से रीवा के लिए लगभग ₹3,614 और रीवा से रायपुर के लिए ₹4,293 तय किया गया है, हालांकि सीटों की उपलब्धता और मांग के अनुसार किराया बढ़ या घट सकता है, एलायंस एयर फिलहाल इस फ्लाइट को सप्ताह में तीन दिन – मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित करेगी, यात्रियों की संख्या बढ़ने पर भविष्य में उड़ानों की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है.
दिल्ली–रीवा–रायपुर फ्लाइट रूट
एयरलाइन के अनुसार दिल्ली से आने वाली फ्लाइट पहले रीवा में रुकेगी और उसके बाद रायपुर पहुंचेगी, इसी तरह रायपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट पहले रीवा में ठहरेगी और फिर दिल्ली के लिए रवाना होगी, नई फ्लाइट सेवा से रायपुर और रीवा के बीच हवाई संपर्क मजबूत होगा, जिससे यात्रियों का समय बचेगा और दोनों राज्यों के लोगों को बेहतर यात्रा सुविधा मिल सकेगी.
यह भी पढ़ें : CG News: प्रदेश में एलपीजी की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर न दें ध्यान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










