CG News: गंगरेल नौकायान उत्सव: धमतरी में महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का भव्य आयोजन
CG News: धमतरी जिले में पहली बार गंगरेल नौकायान उत्सव के तहत महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का आयोजन किया गया, मचान हाट प्वाइंट से गंगरेल ब्लू एडवेंचर स्पोर्ट्स प्वाइंट तक 1000 मीटर लंबी रोमांचक रेस में प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया.
52 टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला
इस प्रतियोगिता में धमतरी, कांकेर और बालोद जिलों की कुल 52 टीमों ने हिस्सा लिया, जिससे यह आयोजन क्षेत्रीय स्तर के बड़े खेल महोत्सव में बदल गया, प्रतियोगिता का शुभारंभ ओमकार साहू, रामू रोहरा और रंजना साहू द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया, इस दौरान कलेक्टर अविनाश मिश्रा सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे.

महिला प्रतिभागियों ने बढ़ाया मान
इस आयोजन की सबसे खास बात ग्रामीण महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही, ग्राम तिर्रा की चयन बाई, सुमन और दिनेश्वरी निधार ने पारंपरिक नाव के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर महिला सशक्तिकरण का प्रेरणादायक संदेश दिया, विजेताओं को ₹1 लाख, ₹50 हजार और ₹25 हजार के नगद पुरस्कार प्रदान किए गए, साथ ही वेशभूषा और नाव सजावट के लिए विशेष पुरस्कार भी दिए गए.
अन्य गतिविधियों ने बढ़ाया आकर्षण
कार्यक्रम के दौरान पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया, मत्स्य समितियों को आइस बॉक्स वितरित किए गए और जल सुरक्षा के लिए वॉटर एंबुलेंस की शुरुआत भी की गई, यह आयोजन धमतरी जिले में पर्यटन, संस्कृति और खेल गतिविधियों के समन्वय का सशक्त उदाहरण बनकर उभरा है, इससे गंगरेल क्षेत्र को भविष्य में एडवेंचर स्पोर्ट्स हब के रूप में नई पहचान मिलने की संभावना बढ़ गई है.
यह भी पढ़ें : CG News: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 का भव्य आगाज, रायपुर में 25 मार्च को उद्घाटन
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |









