CG News: राजनांदगांव को 226 करोड़ की सौगात, CM साय ने विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

CG News: राजनांदगांव को 226 करोड़ की सौगात, CM साय ने विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

CG News: राजनांदगांव को 226 करोड़ की सौगात, CM साय ने विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से वर्चुअल माध्यम से राजनांदगांव नगर निगम क्षेत्र में 226 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से होने वाले कई विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केवल निर्माण कार्यों की शुरुआत नहीं बल्कि शहर के उज्ज्वल और आधुनिक भविष्य की मजबूत नींव है।

विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में कदम

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के सिद्धांत पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए छत्तीसगढ़ के विकास में राजनांदगांव की महत्वपूर्ण भूमिका है और बढ़ती आबादी के अनुसार नागरिक सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता है।

CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) • Facebook

अमृत मिशन 2.0 के तहत सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट

अमृत मिशन 2.0 के तहत शहर में घरेलू अपशिष्ट जल के वैज्ञानिक उपचार के लिए दो आधुनिक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किए जाएंगे। इससे गंदे पानी को सीधे नदियों और नालों में जाने से रोका जा सकेगा, जिससे पर्यावरण संरक्षण और नागरिकों के स्वास्थ्य दोनों को लाभ मिलेगा।

बुनियादी सुविधाओं का विस्तार

मुख्यमंत्री नगरोउत्थान योजना के तहत शहर की सड़कों का चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इससे यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। साथ ही नालियों का निर्माण और पाइपलाइन विस्तार जैसी बुनियादी सुविधाओं को भी मजबूत किया जाएगा।

2000 सीटों वाला आधुनिक ऑडिटोरियम

राजनांदगांव में 2 हजार सीटों वाला अत्याधुनिक ऑडिटोरियम बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ऑडिटोरियम शहर की सांस्कृतिक पहचान को नया आयाम देगा और यहां स्थानीय कलाकारों, साहित्यकारों तथा युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलेगा।

Rajnandgaon Development: CM Sai Lays Foundation for

स्वच्छता और कचरा प्रबंधन पर जोर

स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर में कचरा प्रबंधन को मजबूत बनाने के लिए नए संयंत्र स्थापित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि राजनांदगांव देश के अग्रणी स्वच्छ शहरों में अपनी पहचान बनाए।

विधानसभा अध्यक्ष ने बताया विकास का रोडमैप

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने कहा कि राजनांदगांव उनके दिल के बेहद करीब है और आज का दिन शहर के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि संकल्प बजट 2026–27 में जिले के विकास के लिए लगभग 1000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

शिवनाथ नदी और खेल सुविधाओं का विकास

डॉ. रमन सिंह ने बताया कि शिवनाथ नदी के संरक्षण और विकास के लिए 250 करोड़ रुपये की योजनाएं स्वीकृत की गई हैं। इसके साथ ही हॉकी स्टेडियम में टर्फ सहित सुविधाओं के विकास के लिए 8.80 करोड़ रुपये और दिग्विजय स्टेडियम में खेल अधोसंरचना मजबूत करने के लिए 6 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

51 वार्डों में पहुंचेगा विकास

इन परियोजनाओं में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, सड़क चौड़ीकरण, ऑडिटोरियम निर्माण, नाला निर्माण, पाइपलाइन विस्तार, ट्रांसपोर्ट नगर उन्नयन और कचरा प्रबंधन संयंत्र जैसे कई कार्य शामिल हैं। इन योजनाओं से राजनांदगांव के 51 वार्डों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा और शहर के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।

यह भी पढ़ें : CG News: गैस की लंबी कतारों पर डिप्टी CM अरुण साव का बयान,  कहा– देश में पेट्रोल और गैस की कोई कमी नहीं

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें