CG News: छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा के लिए गर्ल्स हॉस्टल योजना, बेटियों को मिलेगा सुरक्षित भविष्य
CG News: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत 9वां केंद्रीय बजट 2026-27 छत्तीसगढ़ की बेटियों के लिए एक बड़ी सौगात लेकर आया है, बजट में हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल निर्माण की घोषणा की गई है, जिससे राज्य की छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए सुरक्षित और सुलभ आवास मिल सकेगा.
सुरक्षित आवास से मजबूत होगी शिक्षा
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, अंबिकापुर और जगदलपुर जैसे प्रमुख शिक्षा केंद्रों में आज भी हॉस्टल की कमी के कारण कई छात्राएं पढ़ाई छोड़ने को मजबूर होती हैं, बजट में यह स्वीकार किया गया है कि, STEM संस्थानों में लंबे क्लास टाइम और लैब वर्क के कारण सुरक्षित आवास की जरूरत और भी बढ़ जाती है, नई योजना से छात्राओं को पढ़ाई के लिए अनुकूल माहौल मिलेगा.
/bansal-news/media/post_attachments/aajtak/images/story/202602/697efc458946b-union-budget-2026-nirmala-sitharamans-budget-for-viksit-bharat-015335342-16x9-236156.jpg?size=948:533)
आदिवासी बहुल जिलों के लिए गेमचेंजर
बस्तर, कांकेर, कोरिया, सुकमा और नारायणपुर जैसे आदिवासी बहुल जिलों में यह योजना गेमचेंजर साबित होगी, अब छात्राओं को दूसरे शहरों में भटकने की जरूरत नहीं होगी और वे जिला स्तर पर ही सुरक्षित हॉस्टल पाकर उच्च शिक्षा से जुड़ सकेंगी.
गर्ल्स हॉस्टल योजना के प्रमुख फायदे
इस योजना से कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे,
• छात्राओं का ड्रॉप-आउट रेट कम होगा
• बेटियों की उच्च शिक्षा में भागीदारी बढ़ेगी
• महिला वैज्ञानिक, इंजीनियर और शोधकर्ताओं की संख्या में इजाफा होगा
• लैब वर्क, प्रोजेक्ट्स और रिसर्च में सक्रिय सहभागिता बढ़ेगी.
/bansal-news/media/media_files/2026/02/01/db1db121-338e-4d12-8c64-ff4a83ed3288-2026-02-01-11-02-55.jpeg)
क्यों जरूरी है यह योजना ?
आज भी देश में बड़ी संख्या में छात्राएं उच्च शिक्षा तक पहुंचने से पहले पढ़ाई छोड़ देती हैं, इसका सबसे बड़ा कारण सुरक्षित आवास की कमी है, खासकर ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों की बेटियों के लिए, गर्ल्स हॉस्टल की सुविधा मिलने से छात्राएं बिना किसी डर के पढ़ाई, रिसर्च और करियर निर्माण पर ध्यान दे सकेंगी.
बेटियों के सपनों को मिलेगी उड़ान
केंद्रीय बजट 2026 की यह पहल छत्तीसगढ़ की बेटियों के लिए सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भविष्य की मजबूत नींव है, जो शिक्षा के क्षेत्र में राज्य को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी.
यह भी पढ़ें : CG News: सिरपुर महोत्सव 2026 में CM विष्णु देव साय देंगे 199 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










