CG News: शासकीय विद्यालय सामाजिक सद्भावना के केंद्र – शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव
CG News: छत्तीसगढ़ प्रिंसिपल एसोसिएशन के तत्वावधान में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर के प्रेक्षागृह में भव्य शैक्षिक संगोष्ठी एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव रहे, जबकि समारोह की अध्यक्षता अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाडा ने की.
शासकीय विद्यालय समाज को जोड़ने का माध्यम
मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने अपने संबोधन में कहा कि, शासकीय विद्यालय केवल शिक्षा के केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार, समानता और सामाजिक सद्भावना के सशक्त माध्यम हैं, उन्होंने कहा कि, सरकारी स्कूलों में गरीब और अमीर, सभी वर्गों के बच्चे एक साथ शिक्षा प्राप्त करते हैं, जिससे सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है, मंत्री ने संसाधनों के बावजूद नामांकन में आई गिरावट पर चिंता व्यक्त की और शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया एवं जायज़ मांगों पर समयबद्ध निर्णय जारी रखने का आश्वासन दिया.
अनुशासन और निष्ठा से कार्य करने का आह्वान
समारोह के अध्यक्ष डोमन लाल कोर्सेवाडा ने कहा कि समय के साथ शिक्षक समाज के सम्मान में परिवर्तन आया है, उन्होंने शिक्षकों और प्राचार्यों से समय के प्रति पाबंद रहते हुए निष्ठा और समर्पण के साथ दायित्व निर्वहन करने का आह्वान किया, कार्यक्रम में प्रदेश के दूर-दराज जिलों से बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष प्राचार्य उपस्थित रहे.
मुख्यमंत्री का अभिनंदन समारोह रायपुर उत्तर में
विशिष्ट अतिथि रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने घोषणा की कि, मुख्यमंत्री का अभिनंदन समारोह रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा, क्योंकि वे राष्ट्रीय स्तर की व्यस्तताओं के कारण इस कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके, वहीं, विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉ. शैलेंद्र पटेल ने कहा कि, पदोन्नति के बाद भी प्राचार्यों को कम से कम दो कालखंड अध्यापन कार्य करना चाहिए, ताकि वे शिक्षा व्यवस्था से सीधे जुड़े रहें.

2800 पदोन्नत प्राचार्यों का सम्मान
छत्तीसगढ़ प्रिंसिपल एसोसिएशन के प्रांतीय संयोजक अनिल शुक्ला ने जानकारी दी कि, बीते छह महीनों में 2800 प्राचार्यों सहित लगभग 10,000 शिक्षकों की पदोन्नति पारदर्शी प्रक्रिया के तहत की गई है, उन्होंने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया, साथ ही, एसोसिएशन को फर्म्स एवं सोसाइटी अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत किए जाने और अनिल शुक्ला को पुनः प्रांतीय संयोजक चुने जाने की जानकारी दी गई.
मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता सत्र
शैक्षिक संगोष्ठी के दौरान पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग द्वारा छात्रों के मानसिक दबाव, तनाव और अवसाद विषय पर व्याख्यान एवं जागरूकता टेलीफिल्म का प्रदर्शन किया गया, प्रिंसिपल एसोसिएशन के नौ सूत्रीय मांग पत्र का वाचन राकेश शर्मा द्वारा किया गया, कार्यक्रम का संचालन शिरीष तिवारी ने किया, जबकि श्याम कुमार वर्मा ने आभार प्रदर्शन किया, अतिथियों को शाल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे समारोह का समापन गरिमामय वातावरण में हुआ.
यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 का राज्य स्तरीय शुभारंभ, केवाईसी से सुरक्षित बैंकिंग की शुरुआत
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










